कॉमर्शियल रन से पहले लखनऊ मेट्रो ने यात्रियों के लिए खोले गो-स्मार्ट कार्ड के काउंटर्स
HTN Live
--
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक संपूर्ण उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर (फे ज -1ए) के कॉमर्शियल रन से पूर्व यात्रियों को सुविधा और सहूलियत का ध्यान रखते हुए लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने 10 मेट्रो स्टेशनों, गोमती नगर स्थित प्रशासनिक कार्यालय और ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मेट्रो डिपो से गो-स्मार्ट कार्ड की बिक्री शुरू कर दी। एलएमआरसी ने गो-स्मार्ट कार्ड की बिक्री के लिए इन जगहों पर विशेष सेल काउंटर्स लगाए हैं। एलएमआरसी के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सीसीएस एयरपोर्ट, कृष्णा नगर, आलमबाग़ बस स्टैंड, चारबाग, सचिवालय, हजरतगंज, विश्वविद्यालय, भूतनाथ मार्केट, इंदिरा नगर और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशनों और गोमती नगर स्थित प्रशासनिक कार्यालय और ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो डिपो पर लखनऊ मेट्रो ने Óगो-स्मार्टÓ कार्ड की बिक्री के लिए सेल काउंटर्स लगाए हैं। गो स्मार्ट खरीदने के लिए 200 रुपए का भुगतान करना होगा, जिसमें 100 रुपए का सिक्यॉरिटी चार्ज शामिल है। मेट्रो यात्री, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक इन जगहों से गो-स्मार्ट कार्ड खरीद सकते हैं। गो स्मार्ट कार्ड यात्रियों को कई अतिरिक्त फ ायदे मिलते हैं। इन यात्रियों को हर यात्रा पर 10 प्रतिशत की छूट मिलती है। टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं होती और समय की बचत होती है। यात्री कार्ड को ऑनलाइन भी रीचार्ज कर सकते हैं।
No comments