Breaking News

मासिक पत्रिका बागीचा का हुआ विमोचन

HTN Live


लखनऊ (सं)। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की मासिक बाल पत्रिका बागीचा का विमोचन मंगलवार को किया गया। उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में विमोचन समारोह में उर्दू क्विज के विजेताओं को पुरुस्कृत भी किया गया। इस दौरान ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी विश्वविद्यालय के के कुलपति प्रो. माहरूख मिर्जा और उर्दू अकादमी की चेयरपर्सन प्रो. पद्मश्री आसिफा जमानी समेत उर्दू साहित्य के कई रचनाकार मौजूद रहे। विमोचन के मौके पर ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी विश्वविद्यालय के के कुलपति प्रो. माहरूख मिर्जा ने कहा कि जितने भी इल्म के इदारे होते हैं वो बागीचा ही होता हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में इस तरह की उर्दू में बाल पात्रिका निकालना बड़ी बात है। उर्दू और फारसी दो भाषाएं ऐसी है कि जब तक उनको रोजगार से नहीं जोड़ा जायेगा तब तक उसका विकास नहीं होगा। उर्दू में निकलने वाली बागीचा मासिक पत्रिका में किस्से, लतीफे और कहानी समेत क्विज के सवाल भी छापे गये हैं। इस मौके पर पिछले साल दिसम्बर में उर्दू अकादमी की ओर से आयोजित क्विज प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रो. माहरूख मिर्जा ने सम्मानित किया। जिसमें प्रथम स्थान यूनिटी कॉलेज के सैयद अर्श अली, द्वितीय स्थान अलहुदा मॉडल स्कूल की फातिमा हसनी व जैनब जुनैद को तृतीय स्थान मिला। विजेताओं को पांच, चार हजार और तीन हजार का चेक व प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया। 

No comments