Breaking News

सैनिक कालोनी आवास विकास योजना में हो समायोजित: भूतपूर्व सैनिक

HTN Live

लखनऊ। सैनिक कालोनी को आवास विकास योजना में समायोजित किए जाने की मांग को लेकर भूतपूर्व सौनिकों ने जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पार्क में एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने आवास विकास के खिलाफ  नारेबाजी की। इससे पहले सभी ने आवास विकास परिसर में भी प्रदर्शन किया। सभी लोग भूतपूर्व सैनिक संघ के बैनर तले एकजुट हुए थे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मेजर राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि शहीद पथ हरिहरपुर स्थित सैनिक कालोनी में भूतपूर्व सैनिकों ने वर्ष 2003 में जमीन खरीदी थी। जहां 70 मकान बन गये हैं। वर्ष 2004 में आवास विकास परिषद ने यहां जमीन अधिग्रहित कर ली लेकिन किसी को कोई नोटिस नहीं दी और न ही जमीन पर किसी तरह के अधिग्रहण का बोर्ड लगाया गया। अचानक वर्ष 2010 में अचानक भूस्वामियों को मकान गिराने की नोटिस भेज दी। कैप्टन डीके सिंह का कहना है कि सैनिकों ने एक- एक पैसा जोड़कर मकान बनाया है। परिषद विकास शुल्क लेकर सैनिकों को मकान को योजना में समायोजित कर ले। जिससे सैनिकों का मकान टूटने से बच जायेंगे और आवास विकास परिषद को भी को नुकसान नहीं होगा। इस दौरान एके सिंह, दिनेश यादव आदि भूतपूर्व सैनिक शामिल रहे।

No comments