Breaking News

एएससीए हास्टल की जीत में मनमथ तिवारी चमके

HTN Live

संज्ञा शर्मा ब्यूरो प्रमुख लखनऊ
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच मनमथ तिवारी की शानदार गेंदबाजी हैट्रिक सहित छह विकेट की बदौलत एएससीए हास्टल ने बाबू बनारयी दास लीग मुकाबले में चंदन इलेवेन को 154 रन से हरा दिया। मल्टी मैंदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए एएससीए हास्टल ने सीमित 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाये। अंकित यादव ने सर्वश्रेष्ठï 45 रन का योगदान दिया। अरमान मलिक ने 44 रन और सत्यम ने 40 रन जोड़े। विशाल लाम्बा और विकास लाम्बा को दो-दो विकेट की सफलता मिली।
जवाबी बल्लबाजी में चंदन इलेवेन 14.5 ओवर में 81 रन के सस्ते स्कोर पर सिमट गया। इनकी ओर से सिद्घार्थ ने सर्वश्रेष्ठï 26 रन जोड़े। आशिष गुप्ता ने 14 रन और राहुल ने 13 रन का योगदान दिया। मनमथ तिवारी को हैट्रिक सहित छह विकेट की सफलता मिली। आयुष ने तीन विकेट चटकाये। 

No comments