Breaking News

मृतक महिला खेतासराय थाना क्षेत्र के भुड़कुड़हाँ गाँव की थी विवाहिता एक सप्ताह पूर्व हुआ था तलाक

HTN Live

सरे राह नकाब पोश बमाशों ने महिला को गोली मार कर की हत्या।

मामला शाहगंज के सबरहद बाजार का।


खेतासराय 12 फरवरी।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सनराइज स्कूल के पास ऑटो रिक्शा से शाहगंज की तरफ जारही नकाब पोश महिला पर नकाब पोश बाईक सवार  बदमाशों ने असलहे से अंधाधुन फायर कर दिया फायर करते ही सड़क पर भगदड़ मच गई नकाब पोश बदमाश भागने में सफल रहे।।घायल महिला को शाहगंज के पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहाँ पर उसकी मौके पर मौत होगई मृतक महिला इरफाना खेतासराय थाना क्षेत्र के भुड़कुड़हाँ गाँव की विवाहिता है तथा कोतवाली फूलपुर जनपद आज़मगढ़ के बिशेखां गांव की निवासी है 
उक्त विवाहिता के पति मन्नान अहमद विदेश रहते है एक सप्ताह पूर्व महिला का तलाक भी हो चुका है मृतक महिला के सम्बन्द पति से लंबे समय से मधुर नही थे तो महिला शाहगंज में किराए पर रहती थी कुछ दिन कस्बा खेतासराय में भी किराये पर गुज़र बशर कर चुकी है इस दौरान महिला ने कई बार छेड़ छाड़ के मामले में स्थानीय थाने पर पंचायत भी हो चुकी है किसी तरह मामले का अंत हुआ तो महिला शाहगंज में निवास करने लगी।
मामला चाहे जो भी हो इस तरह की घटना से क्षेत्र में दहशत है पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नवाचक चिन्ह लग रहे है 
अपराधी बेलगाम हो चुके है तथा तथा अपराधियों के हौशले बुलंद है पुलिस अपराधियों के सामने लाचार दिखाई देरही है साथ ही साथ अपराध मुक्त प्रदेश का
ला & ऑर्डर सामने है अब प्रदेश में महिलाएं भी सुरक्षित नही है।।
समाचार लिखे जाने तक हत्या का कारण स्पष्ट नही हो पाया है पुलिस के हाथ कोई सुराग नही लगा है SP सिटी डॉ0 अनिल पाण्डेय ने मौके पर पहुँच कर घटना का जायज़ा लिया तथा शाहगंज सर्किल के सभी थाने मौजूद रहे।।।।

No comments