Breaking News

मेहशपुर रेंज में राजनेताओं के संरक्षण में प्रशासन की मिलीभगत से कई स्थानों पर हो रहा अवैध कटान।

HTN Live


लखीमपुर खीरी-जनपद के तहसील मोहम्मदी के मेहशपुर रेंज में प्रतबन्धित हरे भरे पेंडो का कटान कराया जाता है।
सूत्रों की मानें तो लकड़ी माफियाओं को राजनीतिक तथा प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है।जिससे के बल - बूते पर बिना परिमिशन लिये ही अपने अवैध कृत्यों को अंजाम देते हैं।
बताते चलें कि यह एक वन बाहुल्य क्षेत्र है इस क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के प्रतबन्धित किस्म के पेड़ हैं।
जिनके संरक्षण की जिम्मेदारी वन विभाग की है वृक्षों का संरक्षण तो दूर की बात जिम्मेदारी अधिकारी व कर्मचारीगण स्वंय ही चंद सिक्को के लालच में हरे भरे पेंडो का भक्षण कर वा रहे हैं।

बताते चले मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के मियांपुर कॉलानी के पास पुरैनाताल के पास हरे भरे शेमल आदि वृक्षों का कटान हो रहा है मौके पर पहुचने पर कथित ठेकेदार ने बताया कि वह क्षेत्रीय विधायक के गांव का रहने वाला है।विधायक के कहने के अनुरूप ही अवैध कटान करते हैं।
और बताया कि क्षेत्रीय वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के बिना हम कोई कटान नहीं करते।
क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध रूप से काटे गये प्रतबन्धित पेंडो की निशान देही मौजूद है।

इतना ही नहीं क्षेत्र के कई स्थानों पर कटान जारी है।

अब लोकनार्थ खबर में चित्र प्रकाशित किये गए है।

इस सम्बंध में क्षेत्रीय रेंजर से जानकारी लेने पर वह स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ दिखाई दिये।

क्षेत्रीय वन दारोगा पर जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि जानकारी होने पर कार्यवाही करने को कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया।
सवाल यह है
यदि जिम्मेदारों को क्षेत्र में हो रहे अवैध कटान की जानकारी नहीं है तो उनके कर्तव्य पालन पर सवाल उठता हैं।
 कहीं जानकर तो नही अनजान हैं  यह भी एक बड़ा सवाल है क्यों कि दिन में होता है अवैध कटान ।
क्षेत्र से वन अधिकारियों को जानकारी न मिलना भी  उनकी कार्य शैली पर एक सवाल खड़ा करता है।
फिलहाल कुछ भी सही बसंत ऋतु जो कि हरियाली की ऋतु होती है इसमें भी हरे -भरे पेंडो का क्षेत्र में कटान जारी है।

No comments