Breaking News

200 निर्धन परिवारों को निःशुल्क गैस सिलिंडर और चूल्हा वितरित

HTN Live

आज दिनाँक 22/02/2019 को मीना बेकरी, राजाजीपुरम निकट स्थित पार्क में महा सगन इण्डेन सर्विसेज द्वारा स्थानीय विधायक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव एवं महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया की उपस्थिति में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना के तहत करीब 200 निर्धन परिवारों को निःशुल्क गैस सिलिंडर और चूल्हा वितरित किया गया।

महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने समाज की आधी आबादी के कष्ट को समझा और उनको चूल्हे से उठने वाले धुएं से मुक्ति मिल सके।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने समाज की आधी आबादी के कष्ट को समझा और उनको चूल्हे से उठने वाले धुएं से आजादी दिलाने के लिए करीब छः करोड़ जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त गैस चूल्हा कनेक्शन प्रदान किये गए। महिला सशक्तिकरण की दिशा में माननीय प्रधानमंत्री ने कई और योजनायें को अमली जामा पहनाया है।
इस अवसर पर इंडियन ऑयल लिमिटेड के अधिकारी मनीष एवं मुकेश उपस्थित रहे। महा सगन इण्डेन सर्विसेज से आशीष जायसवाल, अनीता जायसवाल, नीतू जायसवाल समेत सैकड़ों की संख्या में लाभार्थी एवं जनता उपस्थित रही।

No comments