उत्तर प्रदेश की बड़ी संक्षप्ति खबर
HTN Live
अब तक करीब 46.77 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद
667300 किसानों को किया गया 8191.09 करोड़ रूपये का भुगतान
लखनऊः 22 फरवरी, 2019
खरीफ क्रय वर्ष 2018-19 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत प्रदेश में खोले गए धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 46,77,786.60 मीट्रिक टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया। इस योजना से अब तक 667300 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा किसानांे को 8191.09 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में सीधे किया गया है।
खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 20,172.93 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। लक्ष्य के सापेक्ष 93 प्रतिशत से अधिक खरीद की जा चुकी है।
डा0 अनुराग यादव जिला संयुक्त चिकित्सालय गौतमबुद्धनगर को स्थानान्तरित कर ट्रामा संेटर खुर्जा, बुलन्दशहर में दी गयी तैनाती
उत्तर प्रदेश सरकार ने तात्कालिक प्रभाव से डा0 अनुराग यादव चिकित्साधिकारी राजकीय जिला संयुक्त चिकित्सालय गौतमबुद्ध नगर को स्थानान्तरित करते हुए ट्रामा संेटर खुर्जा, बुलन्दशहर में तैनाती प्रदान की है।
यह जानकारी विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा0 नीरज शुक्ला ने देते हुए बताया कि इस सम्बंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। डा0 यादव को अपनी नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं।
भदोही के केन्द्रीय भण्डार/कार्यशाला के आधुनिकीकरण के लिए रूपये 27.62 लाख स्वीकृत
उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में नलकूप अनुरक्षण खण्ड, भदोही के केन्द्रीय भण्डार/कार्यशाला के पुनरोद्धार/आधुनिकीकरण की परियोजना के लिए रूपये 27 लाख 62 हजार की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विभाग द्वारा जारी शासनाददेश में निर्देश दिया गया है कि मात्राओं को निर्माण के समय सुनिश्चित किये जाने का पूर्ण उत्तरदायित्व कार्यदायी संस्था/विभागाध्यक्ष का होगा तथा विभागाध्यक्ष नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक अनापत्तियां एवं पर्यावरणीय क्लीयरेन्स सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य प्रारम्भ कराएं।
वरूणा नदी के चैनलाइजेशन एवं तटीय विकास के लिए
रूपये 25 करोड़ स्वीकृत
उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद वाराणसी में वरूणा नदी के चैनलाइजेशन एवं तटीय विकास की परियोजना के लिए चालू वित्तीय वर्ष में रूपये 25 करोड़ की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार परियोजना के अन्र्तगत सम्मिलित कार्यों की विशिष्टियां मानक/गुणवत्ता का दायित्व सम्बन्धित मुख्य अभियन्ता, प्रमुख अभियन्ता एवं अन्य क्षेत्रीय अभियन्ताओं का होगा तथा वे यह सुनिश्चित करेंगे कि कार्य निर्धारित समय-सीमा के अन्तर्गत गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लिया जाये।
राजकीय संग्रहालय मथुरा हेतु 15.88 लाख रूपये मंजूर
उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में मथुरा जिले के राजकीय संग्रहालय के आॅडिटोरियम में 125 के0वी0ए0 क्षमता का जनरेटर प्रतिस्थापित कराये जाने हेतु 15.88 लाख रूपये मंजूर किये हैं।
विशेष सचिव संस्कृति, श्री शिशिर की ओर से जारी आदेश के अनुसार मंजूर की गयी धनराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र, व्यय विवरण तथा बिल बाउचर्स शासन को उपलब्ध कराना होगा।

No comments