सेक्रेटरी ने शिकायत कर्ता से कहा जिसे चाहूंगा आवास का लाभ दूँगा, तुम कौन हो पूछने वाले
HTN Live
👉 नियमों को ताख पर रख रेवड़ी की तरह बांटे गए प्रधानमंत्री आवास
👉 मामला विकास खंड मवई के जबरवापुर मजरे बसौढ़ी और मोहम्मदपुर दाऊद का है
=================================
मवई अयोध्या:-
========= जिसको चाहूंगा उसे आवास दूँगा तुम कौन होते हो पूछने वाले? जी हाँ कुछ ऐसे ही आरोप एक ग्रामीण ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर लगाए है।जब उसने नियम के विपरीत प्रधानमंत्री मंत्री आवास देने का कारण साहब से पूछ लिया।तो वे भड़क गए और ग्रामीण को भला बुरा कह डाला।
ग्रामीण मोहम्मद खान ने आरोप लगाते हुए बताया है कि मामला मवई ब्लाक के मोहम्मदपुर दाऊदपुर का है जंहा चन्द्रावती पत्नी लछमण को पूर्व सरकार में लोहिया आवास योजना के अंतर्गत आवास मिल चुका है फिर भी ग्राम प्रधान व सेक्रटरी प्रवीण कुमार के की मिलीभगत से प्रधानमंत्री आवास भी मिल चुका है जब कि पहले से ही पक्का मकान बना हुआ है और ट्रैक्टर ट्राली भी मौजूद है।मोहम्मदपुर दाऊदपुर निवासी मोहम्मद खान ने जब इस सम्बंध में सेकेट्री प्रवीण कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि आप कौन होते है पूछने वाले ?मेरी मर्जी ! मैं जिसे चाहू उसे दू आप से क्या मतलब?
आरोप लगाया गया है कि विकास खंड मवई के ग्राम सभा बसौढ़ी के जबरवापुर गांव में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास मानक के विपरीत प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से निर्माण कराया जा रहा है।
वैसे तो सरकार का लक्ष्य है गरीबों का पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो सके।लेकिन जिम्मेदार इस योजना पर पलीता लगा रहे है।इसका लाभ उन परिवारों को दिया जाना है, जो मिट्टी युक्त मकान में जिंदगी गुजार रहे हैं।पर मवई ब्लाक के अधिकारी इन सारे नियमो को ताख पर रख कर अपने चहेतों को प्रधानमंत्री आवास बांट रहे है।दूसरा मामला जबरवापुर मजरे बसौढ़ी का भी सामने आया है मालती देवी पत्नी अरविन्द कुमार जिनका पहले से पक्का मकान बना था फिर भी इनको प्रधानमंत्री आवास दिया गया हद तो तब हो गई जब शिकायतों के बाद भी प्रधानमंत्री आवास का पैसा लेकर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान व सेकेट्ररी अपने हिसाब से अपने चहेतों को शौचालय व आवास दे रहे है।
इस सम्बंध में जब ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण कुमार से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव करना उचित नही समझा।

No comments