मैन ऑफ द मैच विमल की धारदार गेंदबाजी से आर्यवर्त 136 रन से जीता
HTN Live
अण्डर-14 दीपक सक्सेना मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
संज्ञा शर्मा ब्यूरो प्रमुख लखनऊ
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच विमल सिंह की धारदार गेंदबाजी छह ओवर 12 रन और हैट्रिक सहित छह विकेट की बदौलत आर्यवर्त दीपक सक्सेना मेमोरियल अण्डर- 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में 136 रन के भारी अंतर से मैच जीत लिया।
आर्यवर्त मैंदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्यवर्त अकादमी ने 34.5 ओवर में 169 रन पर सभी विकेट खो दिये। इनकी ओर से विशेन्द्र और सुधांशू ने 37-37 रन का सर्वश्रेष्ठï योगदान दिया। शिवांश ने 25 रन और विपुल ने 11 रन जोड़े। अंकित सिंह और राजेन्द्र यादव ने चार-चार विकेट की सफलता हासिल की।
जवाबी बल्लेबाजी में स्टैंडर्ड क्लब 12.2 ओवर में 33 रन के सस्ते स्कोर पर सिमट गया। आर्यवर्त के गेंदबाज विमल सिंह ने छह बल्लेबाजों को हैट्रिक की सफलता सहित पवेलियन भेज दिया। स्टैंडर्ड क्लब की ओर से शुरु के तीन बल्लेबाज विमल सिंह की गेंदों का शिकार होकर शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे। हृïदंाश ने सर्वाधिक 16 रन का योगदान दिया। जबकि पांच बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हुए । आर्यवर्त की ओर से विमल सिंह को छह विकेट की सफलता मिली।
No comments