Breaking News

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मोदीनगर का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न।

HTN Live


गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने तहसील मोदीनगर के सम्पूर्ण समाधान दिवस की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिकायतो का न केवल समयवद्व निस्तारण हो वल्कि उनका निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जो शिकायत मौके पर निस्तारित नही हो सकती थी उनके निस्तारण हेतु टीमें बनाकर मौके पर भेजी जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 65 प्राप्त शिकायतों में से 06 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।  जिसमें 20 षिकायते पुलिस विभाग, 01 शिकायते समाज कल्याण विभाग, चकबन्दी विभाग 02 शिकायते, विधुत विभाग 8 शिकायतें, विकास विभाग की 05 शिकायतें, गन्ना विभाग 02  शिकायतें प्राप्त हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाये शिकायत निस्तारण के उपरान्त मोबाईल पर भी षिकायत कर्ता से जानकारी प्राप्त कर लें। समस्या समाधान के बारे में उन्होने कहा कि समाधान दिवस मा0 मुख्यमंत्री जी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है इसमें षिथिलता क्षम्य नही होगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला वन अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

No comments