Breaking News

सरकार के फरमान को ठेंगा दिखाते नजर आ रहें ग्राम प्रधान, जिम्मेदार मौन!

HTN Live


*जोरों सोरों से उड़ाईं जा रही स्वच्छता अभियान की धज्जियाँ ग्राम पंचायत बम्हनपुर
*निघासन खीरी* जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी उत्तर प्रदेश में विकास के बड़े बड़े दावे कर रहे हो, कि जब देश व प्रदेश में सरकार बदली है तब से उत्तर प्रदेश विकास के लिए जो भी पैसा आता है वह सब छोटे कर्मचारियों में बंदर बांट हो रहा है,  जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी मौन, बताते चले की उत्तर प्रदेश जनपद लखीमपुर खीरी के सबसे बड़ी माने जाने वाली तहसील निघासन जो कि तहसील क्षेत्र ऐसे भी जहाँ सीएम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की जोरों सोरों से उड़ाईं जा रही धज्जियाँ वहीं निघासन विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्हनपुर जो ग्राम वहाँ पंचायत में लगभग कई महीने गुजरे जा रहे हैं ग्राम पंचायत बम्हनपुर में बनी नालियों की सफाई नहीं करवाईं गयी,  अचानक जरा सी बारिश में नालियाँ बज बजाने लगती है मगर ग्राम पंचायत बम्हनपुर प्रधान का जूं तक नहीं रेंगता, ग्राम पंचायत बम्हनपुर के प्रधान जो एक सफाई कर्मचारी को गाँव में नहीं रोंक नहीं पा रहे हैं, जो देखा जाए तो सबसे ज्यादा ग्राम पंचायत बम्हनपुर प्रधान की धोण लापरवाही नजर आ रही है, वहीं बम्हनपुर निवासी सकील अहमद एवं रशीद अहमद के घर कोई फंसन था जो घर के सामने गंदी नालियाँ देख छोटे छोटे बच्चे अपने घर के सामने नालियों की सफाई करते हुए फोटो में नजर आये अब सवाल यह उठ रहा कि ग्राम पंचायत बम्हनपुर प्रधान से जब इस बात की जानकारी करनी चाही तो उन्होंने बताया की हमारे पास अभी सफाई कर्मचारी कोई नहीं है हम क्या करें, ग्राम पंचायत बम्हनपुर में जगह जगह लगे कुड़ा करकट के ढेर नजर आ रहें हैं जो हवा चलने पर पर सारा कुड़ा करकट रास्ते पर आ कर जमा हो जाता है।



*फोटो.....नालियों की सफाई करते नजर आ रहें छोटे छोटे बच्चें!*
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

No comments