एलडीए: अवैध निर्मार्णो पर सुनवाई ठप
HTN Live
लखनऊ। शहर में अवैध निर्माणों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नगर नियोजन के लिए जिम्मेदार विाग एलडीए इस मामले में खरा नहीं उतर सका। मानचित्र पास कराने के बादावन निर्माण उपविधि के मानकों के अनुसार मकान नहीं बन रहे हैं। वहीं अवैध निर्माणों को लेकर कार्रवाईी ठप्प हो गई है। प्राधिकरण में विहित न्यायालय की जिम्मेदारी न दिए जाने से सुनवाई नहीं हो रही है। करीब एक महीने से कोर्ट में बड़ी संख्या में मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रभु एन सिंह ने अवैध निर्माणों के खिलाफ विहित प्राधिकारी के अधिकार संयुक्त सचिव को अधिकृत किये थे। सिस व ट्रांसगोमती के लिए दो संयुक्त सचिव को अधिकृत किया गया था। सिस क्षेत्र के लिए डॉ महेंद्र कुमार मिश्र व ट्रांसगोमती के लिए विश्व भूषण मिश्र सुनवाई कर रहे थे। महीने भर पहले डॉ महेंद्र मिश्र का मिर्जापुर सीडीओ पद पर स्थानांतरण होने के बाद से कोई तैनाती नहीं की गई जबकि नजूल अधिकारी विश्व भूषण मिश्र दोनों क्षेत्र के मामलों की सुनवाई करते रहे। कुछ दिनों बाद उनका भी स्थानांतरण हो गया। उनके स्थान पर संजय कुमार पांडेय ने चार्ज सांला। लेकिन कुछ दिनों तक कोर्ट लगने के बाद पांडेय का भी ट्रांसफर हो गया। नजूल अधिकारी संजय कुमार पांडेय कार्यमुक्त हो गये। उन्हें मेरठ में नगर मजिस्ट्रेट के लिए भेजा गया है। उनके ट्रांसफर से पहले उपाध्यक्ष ने विहित प्राधिकारी के अधिकारी संजय पांडेय से वापस ले लिए थे। इसके बाद से किसी को चार्ज नहीं दिया गया है। तब से लेकर लालबाग में लगने वाली विहित प्राधिकार न्यायालय नहीं लग पा रही है। बताया जा रहा है कि अधीक्षण अभियंताओं को विहित प्राधिकार का अधिकारी दिया जा सकता है।
No comments