Breaking News

पुलवामा हमले में शहीद जवानो को श्रद्धांजलि देने के लिये ग्रामीणो ने निकाला जुलूस

HTN Live



गोण्डा।जनपद गोण्डा में थाना वजीरगंज अंतर्गत ग्राम सभा नगवा में पुलवामा में शहादत देने वाले अमर जवानो को श्रद्धांजली दी गयी।जिसमें गाँव के किशोर,युवा, वरिष्ठगण और बुज़ुर्ग शामिल रहे।कुछ युवाओं का प्रोग्राम था पर लोग आते गये और कारवाँ बनता गया।चूँकि ये इस क्षेत्र का सबसे बड़ा और समृद्ध गाँव है तो लोगों को जागरूक करने में ज़्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।कैंडल मार्च निकाला गया और युवाओं ने जमकर नारेबाजी की, पाकिस्तान -मुर्दाबाद , हिंदुस्तान-ज़िन्दाबाद, शहीद जवान-अमर रहे, पाकिस्तान दलालों को-गोली मारों सालों को।

ऐसा पहली बार हुआ कि गाँव स्तर पर लोग जागरूक होकर युवाओं का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया।
नारे बाजी के साथ पाकिस्तान का कायराना हरकत के लिए पुतला फूँका गया।
पूरे ग्राम सभा में घूमते हुए अंतिम पड़ाव में शहीदों को नमन करने के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। गाँव के समाजसेवी आशीष मिश्रा ने कहा -हमें इस कायरना हरकत के लिये 40 जवानो के बदले 400 चाहिये और अभी समय है धारा 370 अनुच्छेद 35A ख़त्म किया जाय।
इसमें सचिन सिंह,आशीष मिश्रा,सूरज सिंह,अमित सिंह, विवेक सिंह, अहमद,राहुल,नीरज तिवारी,हरि शरण पाण्डेय,अमन,प्रदीप ज्ञानेंद्र ,सग़ीर, सन्नी,जिलानी,शुभम समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

No comments