Breaking News

80 पेटी अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

HTN Live


गाजियाबाद। थाना साहिबाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौकी तुलसी निकेतन प्रभारी सलाउद्दीन ने शनिवार सुबह करीब 4 बजे गश्त के दौरान 80 पेटी अवैध शराब के साथ एक टाटा मैजिक गाड़ी और दो आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना साहिबाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौकी तुलसी निकेतन प्रभारी सलाउद्दीन मय अपने हमराहो के शनिवार सुबह करीब 4 बजे गस्त में मगरूर थे कि अचानक उन्हें एक टाटा मैजिक गाड़ी जिसका नंबर डीएल 1 एलएम 6903 संदिग्ध दिखाई दी। जिस को रोककर पुलिस द्वारा चेक किया तो गाड़ी के अंदर 80 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद हुई। अवैध शराब बरामद होने के बाद पुलिस उस गाड़ी को और गाड़ी के अंदर दो व्यक्तियों को चौकी पर ले आई। जिसके बाद चौकी प्रभारी सलाउद्दीन द्वारा पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम तहँसीम पुत्र मेहबूब निवासी जनपद सोनीपत, नीरज पुत्र मुकेश चंद्र निवासी नंद नगरी दिल्ली बताया और आरोपियों ने यह भी बताया कि वह काफी समय से अवैध शराब तस्करी का कारोबार कर रहे हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

No comments