Breaking News

दादरी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8 बदमाश गिरफ्तार

HTN Live

दादरी। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी दादरी महोदय के कुशल नेतृत्व में दादरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 31/01/2019 को 23.32 बजे रात्रि दादरी बाईपास शाहपुर के पास से 8 शातिर बदमाश राकेश पुत्र सुरेन्द्र नि0 बिसरख थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर, सोनू पुत्र बिजेन्द्र नि0 छछुराई किठौर मेरठ, चतुर्भुज पुत्र शेरपाल नि0 गिरधरपुर गभाना अलीगढ, सागर पुत्र सुखवीर नि0 ग्राम गढी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर, पवन कुमार पुत्र राज कुमार नि0 सहकरारी नगर नई मण्डी को0 देहात बु0शहर, मनीष शर्मा पुत्र स्व0 राकेश शर्मा नि0 ब्रहमपुरी दादरी गौतमबुद्धनगर, नीरज पुत्र स्व0 देवेन्द्र नि0 दुजाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर व सुमित पुत्र तेज सिंह नि0 दुजाना थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से थाना दादरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 104/19 धारा 392/411/120बी भादवि से सम्बन्धित 6500/- रूपये बरामद होना तथा थाना  कासना के मु0अ0सं0 921/18 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित मो0सा0 प्लसर आर.एस 200 बिना नम्बर व थाना बादलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 97/19 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित यामाहा एस.जैड बिना नम्बर बरामद होना तथा एक पिस्टल लाईसेन्सी व एक पिस्टल 32 बोर व 70 कार0 32 बोर व एक तमंचा 315 बोर 6 कार0 व जैन कार नं0 UP 14AV 8401 व मो0सा0 स्पलैण्डर UP 81CA 5966 बरामद किये गये है । उपरोक्त सभी अभियुक्तगण अनिल दुजाना गैग से सम्बन्धित अभियुक्तगण को गिरफ्तार ना किया जाता तो अभियुक्तगण हत्या व लूट जैसे जघन्य अपराध कारित कर देने की पूर्ण सम्भावना है । बरामदगी में उनके पास से अभियुक्त राकेश से-  एक पिस्टल 32 बोर मय 5 कार0 मय एक जैन कार नं0 UP 14AB 8401, अभियुक्त सोनू से - 20 जिन्दा कार0 32 बोर, अभियुक्त चतुर्भुज से खुद का एक लाईसेन्सी पिस्टल 32 बोर मय 45 कार0 32 बोर मय 5 कार0 315 बोर मय एक मो0सा0 स्पलैण्डर UP 81CA 5966 ( अभियुक्त बदमाशो को ढाई गुना दाम में कारतूस बेचा करता है ।), 6500 रूपये – अभियुक्त मनीष शर्मा , अभियुक्त निरज, अभियुक्त पवन व अभियुक्त सागर, एक तमंचा 315 बोर मय 01 कार0 – अभियुक्त सागर से एक मोटरसाईकिल प्लसर बिना नम्बर थाना कासना से चोरी अभियुक्त मनीष, निरज व पवन से बरामद
एक मोटरसाईकिल यामाहा एसजैड थाना बादलपुर सेचोरी अभियुक्त सागर व सुमित से बरामद।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री राम सेन सिंह, उ0नि0 श्री देशपाल, उ0नि0 श्री अनुज कुमार, उ0नि0 श्री सोहनवीर, एचसीपी 491 विकास चारण, का0 1801 नितिन, का0 1254 उदित राठी, का0 2659 गौरव बालियान, का0 1993 अंकित भडाना, का0 1551 मोनू, का0 1997 नितिश, का0 1905 अमित सहित अन्य।

No comments