Breaking News

धारा 144 गैर लोकतांत्रिक व अवैध धारा है सी०पी०राय

HTN Live

लखनऊ 2019 लोकसभा चुनाव नजदीक है और ऐसे में विपक्षी पार्टियों के नेता अब सड़को पर प्रदर्शन करते हुए दिखने लगे है साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार की नाकाम नीतियों को गिनाने में लग गए है केन्द्र की मोदी सरकार के संकल्प पत्र में शामिल बेरोजगार युवाओ को रोज़गार देना व किसान के कर्ज माफी जैसे अन्य मुद्दों पर आज प्रसपा द्वारा प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रसपा के कई नेता व प्रवक्ता समेत सैकड़ो की सांख्य में कार्यकर्ताओ ने केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार कुर्सी छोड़ो के नारे लगाए.

आपको बतादे की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को सत्ता में आये लगभग 2 साल पूरे होने वाले है और ऐसे में अब विपक्षी दलों के नेता सत्ता सरकार द्वारा किये गए वादों को पूरा न किया जाने को लेकर हमला बोलते हुए दिख रहे है जहा एक तरफ समाजवादी पार्टी के नेताओ ने कल योगी सरकार के तीसरे बजट सत्र पर सदन में जमकर हमला बोलते हुए विधानसभा के बाहर साड़ को आगे कर प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए थे की साड़ और किसान दोनों परेशान तो वही जिलाधिकारी लखनऊ कौशल राज शर्मा द्वारा लखनऊ में लागू की गई धारा 144 के बाद भी प्रसपा ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और लखनऊ के हज़रत महल पार्क से प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट पहुच कर एसीएम 2 को ज्ञापन सौंपा साथ ही प्रदर्शन में शामिल प्रसपा के मुख्य प्रवक्ता सीपी राय ने उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए कहा की हाथ बंधे है मुह बंधे और दिल मे दर्द है ये हमने आपने लिये नही बल्कि जनता की तरफ से लिखा है और इस सरकार ने सभी के मुँह बंद कर दिए गए है अब कुर्सी खाली करनी होगी केन्द्र सरकार का 5 साल पूरा होगया है और एक भी वादा पूरा नही किया है, बल्कि देश को बर्बाद व बेहाल कर दिया है जिसके विरोध में आज प्रसपा प्रदर्शन कर रही है आगे धारा 144 पर बोलते हुए उन्होंने ने कहा की धारा 144 के बारे में ये नए लोग नही जानते होगें धारा 144 को गैर लोकतांत्रिक अवैध धारा मानते है

No comments