जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर बी0एन0सिंह ने सुनी सदर तहसील में जनता की शिकायत
HTN Live
जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न।
कुल 187 शिकायतें दर्ज 15 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण। जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर बी0एन0सिंह ने सुनी सदर तहसील में जनता की शिकायत।
गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम के अंतर्गत जन सामान्य की शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्देश्य से जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। पूरे जनपद में कुल 187 शिकायतें दर्ज हुई 15 शिकायतों का निस्तारण मौके पर विभागीय अधिकारियों के माध्यम से किया गया।
जिलाधिकारी बी0एन0सिंह के द्वारा सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जन शिकायतों का अनुश्रवण किया गया। सदर तहसील में कुल 20 शिकायतें दर्ज हुई और 03 शिकायतों का निस्तारण विभागीय अधिकारियों के माध्यम से करा दिया गया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार का यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। अतः समस्त विभागीय अधिकारी गण संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आने वाली शिकायतों को बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता को बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। अतः समस्त अधिकारीगण सभी दर्ज शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निस्तारण करने के उपरांत समस्त अधिकारियों के द्वारा अपनी रिपोर्ट संबंधित तहसील में तत्काल प्रभाव से प्रस्तुत की जाए साथ ही साथ शिकायतकर्ता को भी निस्तारण के संबंध में अधिकारियों के द्वारा अवगत कराया जाए ताकि सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का लाभ आम नागरिकों को सीधे प्राप्त हो सके। संपूर्ण समाधान दिवस का संचालन उप जिलाधिकारी सदर राजपाल सिंह के द्वारा किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया। इसके अलावा दादरी तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतों को सुना गया यहां पर कुल 65 शिकायतें दर्ज हुई और 04 शिकायत का निस्तारण विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर कराया गया। इसी प्रकार जेवर तहसील में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ जहां पर कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुई जिसके सापेक्ष 08 जन शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।

No comments