समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता इ0 धनीराम मौर्य की, ग्राम पंचायत बौधिया खुर्द में मीटिंग हुई सम्पन्न।*
HTN Live
*युसुफ अंसारी संवाददाता लखीमपुर खीरी*
निघासन खीरी समाजवादी पार्टी की निघासन तहसील क्षेत्र के बौधिया कलां, बौधिया खुर्द, रमुआपुर, सकटूपुरवा आदि ग्रामो में बनवारी लाल मौर्य पूर्व प्रधानाचार्य, अबरार जिला पंचायत सदस्य, मो0 शमी रकेहटी, तरुण यादव, मेघनाथ यादव, बलराम आदि के साथ घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी का प्रचार-प्रसार किया। श्री मौर्य ने कहा कि मा0 अखिलेश यादव जी ने बहुत सी जनकल्याणकारी योजनायें चलायी। मौजूदा सरकार ने ना तो कोई काम किया और ना ही जनता के कल्याण के लिए कोई योजनाये बनायी।
मौजूदा भाजपा सरकार सिर्फ समाजवादी सरकार की योजनाओं को बन्द करने तथा कराये गये कार्यों का शिलान्यास और उदघाट्न करने का काम कर रही है। मा0 अखिलेश यादव द्वारा चलायी गयी डायल 102 और 108 एम्बुलेन्स योजना को बन्द कर दिया जबकि दोनों योजनाओं से निर्धन गरीबो का बहुत ज्यादा फ़ायदा था। डायल 100 पुलिस जिससे अपराधियों में ख़ौफ था, जो तत्काल मौके पे पहुँचकर विवादों का निपटारा करती थी, जिसके लिए बजट में कोई प्राविधान ही नही किया।
भाजपा सरकार लोगों को धर्म के नाम पे सिर्फ आपस में लड़वाना जानती है। इस सरकार में सबसे ज्यादा किसान गायों से, फसल का समय पर सही मूल्य ना मिलने से परेशान है। डीजल और पैट्रोल का मूल्य अबतक के सबसे ऊँचे स्तर तक पहुच गया।
नोटबन्दी करके ब्यापारियों, गरीबों, किसानों की कमर तोड़ दी। नोटबन्दी करके प्रचार किया गया कि भ्रष्टाचार खत्म होगा और काला धन वापस आएगा लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ बल्कि इससे छोटे उद्योग बन्द हुए और बेरोजगारी बढ़ी। भष्टाचार खत्म होने के बजाय और बढ़ गया।
समाजवादी सरकार ने लोगों को पेंशन दी, बच्चों को छात्रवृत्ति देकर गरीब छात्रों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने का काम किया।
लेकिन भाजपा सरकार ने गरीबों की हितैषी उक्त योजनाये बन्द कर दी।
भाजपा सरकार सिर्फ घोषणायें करती है जबकि समाजवादी सरकार ने अपने चुनावी घोषणपत्र में किये गये हर वायदे को पूरा किया।
जनता भाजपा सरकार और उसकी नीतियों से परेशान हो चुकी है और मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकना चाहती है।
जनता ने समाजवादी पार्टी और इ0 धनीराम मौर्य का पूर्ण समर्थन करने का वादा किया।

No comments