Breaking News

पीड़ित को प्रताड़ित और हत्या आरोपी को सत्ता पक्ष के साथ पर बचाने में जुटी है मोहम्मदी पुलिस

HTN Live

लखीमपुर खीरी
 न बेटी पढ़ेगी न बेटी आगे बढ़ेगी बेटी की हत्या कर दी जाएगी बेटी के काट दिए जाएंगे बाजू बेटी के मुंड़वा दिए जाएंगे बाल बेटी का चेहरा जला दिया जायेगा तेजाब से कांप उठी मां 9 महीने कोख में रखकर पाली गई बेटी का यह हाल देखकर तड़प उठा पिता बेटी की दर्दनाक हत्या का मंजर देखकर मौत सा छाया है सन्नाटा दर्द देखने वाला कोई नहीं और दर्द को बढ़ा रही है मोहम्मदी पुलिस हत्या आरोपी को बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है पुलिस महिला कप्तान महिलाओं का अपमान मृतक की मां को गाली दे रहा है थाना प्रभारी मोहम्मदी बेटी का दर्द तो दूर खुद घर छोड़कर भागने को मजबूर हुआ परिवार वाह रे मोहम्मदी पुलिस का अत्याचार ताजा तरीन मामला ग्राम रमुआपुर तहसील कोतवाली मोहम्मदी जिला खीरी का पीड़ित पिता शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि जनसुनवाई शिकायत संख्या 40015319000500 पर दर्ज शिकायत में कहा कि मेरी पुत्री जूली सिंह लगभग उम्र 15 वर्ष 11 दिसंबर को समय करीब शाम 8:00 बजे ग्राम का ही ज्ञानेंद्र पुत्र छोटेलाल सिंह बहला फुसलाकर भगा ले गया पीड़ित ने इधर-उधर तलाश किया लेकिन बेटी नहीं मिली तब पीड़ित ने ज्ञानेंद्र के पिता से पूछा तो उसने कहा मेरा बेटा तुम्हारी पुत्री को भगा ले गया है तुम्हें जो करना हो कर लेना पीड़ित ने जब पुत्री को लाने को कहा आमादा फौजदारी हो गया और जान से मारने की धमकी दी पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई तब जाकर दिनांक 12 दिसंबर 2018 को पीड़ित की मु.अ.स.0726/2018 धारा363,366,506,302,201 में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज हुई और पुलिस ने पुत्री की बरामदगी के लिए सिर्फ थाने के चक्कर लगवाए हताश होकर पीड़ित ने प्रदेश की राजधानी में जाकर पुलिस महानिदेशक से लेकर प्रदेश मुखिया के दरबार में माथा टेका तब जाकर पुलिस अधीक्षक खीरी ने गंभीरता दिखाते हुए मोहम्मदी पुलिस को 48 घंटे के अंदर पुत्री को बरामद करने के लिए सख्त हिदायत दी तब जाकर मोहम्मदी पुलिस जो नहीं करना चाहती थी वह करने पर मजबूर हुई और पूरे 1 माह बाद पीड़ित की पुत्री गांव के ही अतिराज सिंह के गन्ने के खेत में मृतक अवस्था में मिली पीड़ित को आशंका है उसकी पुत्री की हत्या महज इसलिए की गई क्योंकि पुत्री नाबालिक थी अभियुक्तों को फंसने का डर था जिसमें अभियुक्त का जीजा विनोद सिंह पुत्र ध्यान पाल सिंह ग्राम असोवा थाना कोतवाली मोहम्मदी जो सत्ता पक्ष में अपनी अच्छी पकड़ रखता है पुलिस के इशारे पर अभियुक्तों ने घटना को काफी दरिंदगी और हैवानियत से अंजाम दिया लड़की की पहचान मिटाने के लिए उसके मुंह पर तेजाब डाला गया तथा सिर के बाल काट दिए गए और दोनों बाजू काट दिए गए और नग्न अवस्था में लड़की की लाश मिली अभियुक्तों की गिरफ्तारी महज खानापूर्ति के लिए की गई है सत्ता पक्ष के दबाव में पीड़ित को धमकाया जा रहा है और पुलिस द्वारा झूठे केस में फंसाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है जिस से हताश होकर पीड़ित की पत्नी ने फांसी तक लगाने का असफल प्रयास किया परिवार की सक्रियता के चलते जान बची पुलिस अपने आकाओं को खुश करने के लिए इस घटनाक्रम को मोड़ रही है पीड़ित का कहना है कि पुलिस उसे किसी न किसी प्रकरण में उल्टे फंसाकर  अपने राजनैतिक आकाओं को खुश करेगी न्याय न मिला तो पीड़ित अपने पूरे परिवार के साथ जहर खाकर मौत की नींद सो जाएगा।

No comments