Breaking News

साधु संतों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर राष्ट्रीय छात्र परिषद भड़की

HTN Live



--इस्लामिया इंटर कॉलेज के शिक्षक द्वारा सोशल साइट पर साधु संतों के खिलाफ की गई टिप्पणी 

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय छात्र परिषद के कार्यकर्ता शिक्षक द्वारा साधु संतों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर भड़क उठे। उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली चौक का घेराव किया। रविवार को राष्ट्रीय छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता चौक कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने इस्लामिया इंटर कॉलेज के अध्यापक के द्वारा सोशल साइट पर साधु संतों के खिलाफ अभद्र व अपमान जनक टिप्पणी को लेकर विरोध जताया तथा अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को शांत करते हुए अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वाशन दिया है। इस मौके पर राहुल शुक्ला, महानगर अध्यक्ष जितिन तिवारी, सत्यम तिवारी आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments