शाहजहांपुर। जय दुर्गा वाहिनी सेवा समिति ने कोतवाली चौक इलाके की राजघाट पुलिस चौकी के दो सिपाहियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया
HTN Live
शाहजहांपुर। जय दुर्गा वाहिनी सेवा समिति ने कोतवाली चौक इलाके की राजघाट पुलिस चौकी के दो सिपाहियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। संगठन ने सिपाहियों के निलंबन की मांग उठाई। इस आशय से पुलिस अधीक्षक को पत्र प्रेषित किया गया है।
रविवार को समिति के जिलाध्यक्ष सीता गुप्ता के नेतृत्व में तमाम महिला कार्यकर्ता काशीराम कॉलोनी गेट पर एकत्रित हुए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि राजघाट पुलिस चौकी पर रात्रि में चीता मोबाइल की ड्यूटी कर रहे सिपाही गौरव त्यागी व हेड कांस्टेबल मनोज पांडेय इलाके में चोरी, जुआं आदि अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। गर्रा घाट पर रात्रि में जुआ एवं सट्टा इन्हीं सिपाहियों के संरक्षण में किया जा रहा है। इसी के चलते यह दोनों सिपाही चीता मोबाइल की गाड़ी चौकी पर खड़ी कर देते हैं और इलाके में गश्त करना तो दूर सूचनाओं पर भी नहीं जाते। इसके अलावा उक्त सिपाही जनता के साथ अभद्र व्यवहार भी करते हैं। कोई भी फरियादी चौकी पर शिकायत लेकर जाता है तो उक्त सिपाही उसके साथ गाली-गलौज कर भगा देते हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली चौक से शिकायत भी की गई थी पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यदि शीघ्र उक्त दोनों पुलिसकर्मियों का निलंबन नहीं किया गया तो संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। इस मौके पर अमरवती, गीता गुप्ता, ओमकांति, बेबी, प्रेमा देवी, अफरोजी बेगम, माया देवी, श्याम मनोहर गुप्ता, केशव गुप्ता, ऋषभ आदि मौजूद रहे।
जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTNलाइव न्यूज़

No comments