Breaking News

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से तेजतर्रार सब इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह ने दो मोबाइल चोरों को बाइक समेत दौड़ा कर पकड़ा।

HTN Live

लखनऊ

*जहां राजधानी में चोरी की घटनाओं पर इजाफा हुआ है और बाइक से फर्राटा भरते हुए मोबाइल छीनने की वारदातों में भी वृद्धि हुई है वही गोयल चौकी इंचार्ज तेजतर्रार विश्वनाथ प्रताप सिंह ड्यूटी में अपने क्षेत्र में चुस्त-दुरुस्त दिखाई देते हैं अभी कुछ दिन पहले इसी तरह दो शातिर चोरों को सेक्टर जी अलीगंज ईद गाह के पास दो शातिर चोरों को दौड़ाकर पकड़ा था जिनके पास से भारी मात्रा में महंगे फोन बरामद हुए थे।*

आज मुखबिर की सूचना पर कोयल चौकी क्षेत्र में संगम चौराहे  पर 3 बजे के आसपास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था जिसमें एक संदिग्ध बाइक सवार जिसका गाड़ी नंबर UP 32 DM 6552  था। संदिग्ध बाइक सवार को देखकर गोयल चौकी इंचार्ज विश्वनाथ प्रताप सिंह ने रुकने का इशारा किया भागने पर उसको दौडा कर पकड़ा पूछताछ के दौरान  उसके  पास से कई चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

*नाम पता पूछने पर एक का नाम अविरल मिश्रा उर्फ बजरंगी निवासी सेक्टर जी जानकीपुरम दूसरे का नाम रोशन शुक्ला निवासी हाल पता प्रीती नगर अन्ना मार्केट लखनऊ के रूप में गिरफ्तार किया गया है ।*

पकड़े गए चोरों के ऊपर महानगर अलीगंज समेत कई थानों में मुकदमा पंजीकृत है गिरफ्तार करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपी चोरी और लूट करने के आरोप में पहले भी जेल काट चुके हैं।

 *अभी कुछ दिन पहले चेकिंग के दौरान गोयल चौकी इंचार्ज विश्वनाथ प्रताप सिंह ने संदिग्ध बाइक सवार को देखकर सेक्टर जी ईदगाह के पास भी दौडा कर पकड़ा था वह भी दोनों शातिर चोर थे उनके पास से भी भारी मात्रा में चोरी किए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।*

जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTNलाइव न्यूज़

No comments