Breaking News

देश की दीदी ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री हैं।

                                HTN Live


जिस मंच पर कई मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री व दलों के शिर्ष नेता बैठे थे उस मंच पर दीदी ममता बनर्जी जिस ऊर्जा व प्यार के साथ लोगो को संबोधित कर रही थी और लोगो का अभिवादन कर रही थी वो देखने लायक था।

इस तरह की सादगी बहुत कम ही नेताओं में बची होगी। जो अपनी ढलती उम्र में भी पार्टी के एक नौजवान कार्यकर्ता की तरह सक्रिय हो।

दीदी ममता जी की टूटी फूटी हिंदी बहुत प्यारी लगी। जयंत चौधरी को भाषण के लिये बुलाते समय कहती हैं, कि “अब हमारा अजीत सिंह का बेटा जयंत चौधरी बोलेगा”

इसी तरह श्री अखिलेश यादव जी को बुलाते हुए कहती हैं, कि “अब अखिलेश यादव बोलेगा, ये सीएम भी रहा है, बहुत बलिस्ट नेता है, अखिलेश, आप भाजपा तो यूपी में ज़ीरो करो हम बंगाल में ज़ीरो करेगा।”

कल रात सभा के बाद रात्रिभोज में दीदी ममता जी खुद सबको खाना परोस रही थी।
तस्वीर में देखिये, हार्दिक पटेल जी को कभी उम्मीद भी नही रही होगी कि उनको कोई मुख्यमंत्री खुद से उनके प्लेट में खाना परोसेगा।

सभी को सुनने आई भीड़ को देखकर यह अंदाज़ा लगाया ही जा सकता है कि बंगाल के लोगो की पहली पसंद दीदी ममता जी ही हैं।

No comments