Breaking News

कांग्रेस अन्नदाताओं, करदाताओं, मजदूर और दुकानदार भाइयों का शोषण कभी मंजूर नहीं करेगी.

HTN Live



वाराणसी के बेनियाबाग मैदान से गोदौलिया स्तिथ शहीद उधम सिंह पार्क तक पद यात्रा कर उ०प्र०विद्युत विभाग द्वारा की जा रही है अनियमितता के विरोध में उ०प्र०कांग्रेस सेवादल द्वारा पर्चा बाँटकर चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की गई।पद यात्रा में संजय  चौबे, मनोज द्विवेदी"पुष्पेंद्र",मो०सलीम सभासद, जितेन्द्र श्रीवास्तव, कुँवर बिन्द, प्रभात वर्मा, अफ़सर खान,मंजू भाई ओम प्रकाश पाण्डेय, स्नेह जायसवाल सहित दर्जनों लोग शामिल रहे.
कांग्रेस सेवादल ने ये चेतावनी दी है कि कांग्रेस अन्नदाताओं, करदाताओं, मजदूर और दुकानदार भाइयों का शोषण कभी मंजूर नहीं करेगी. इनके लिए अगर हम कोंग्रेसियों को लाठी-डंडे भी खाने पड़े या जेल भी जाना पड़े तो भी हम नहीं हिचकेंगे और उनके हक के लिए अपने आंदोलन को तीव्र गति से लेकर सड़क पर जाएंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे और जनता के सामने सरकार के मनमाने तरिके को उजागर करेंगे.

जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTNलाइव न्यूज़

No comments