Breaking News

बीकापुर तहसील क्षेत्र में घटे मूल्य पर किसानों को नहीं मिल रही यूरिया

HTN Live


  👉 सरकार का आदेश हुआ बेसर
==================र========
#_बीकापुर_अयोध्या
==============यूरिया का दाम कम करने के सरकारी निर्णय पर विक्रेताओं और किसानों में नए मूल्य को लेकर संशय बना हुआ है।   
   👉 रविवार को खाद की खरीदारी के लिए के गए किसानों को बिक्री मूल्य पर बने गतिरोध से रूबरू होना पड़ा।
     निजी क्षेत्र के कुछ खाद विक्रेता तो किसी भी हाल में सरकारी घोषणा के मुताबिक कम किए गए दाम पर खाद देने को तैयार नहीं हुए।
   वहीं अधिकतर सरकारी गोदामों पर यूरिया की अनुपलब्धता बताकर मामले को टाला गया।
   क्षेत्र के खजुराहट,गोलाबाजार,रामनगर,चौरे बाजार, हैदरगंज,तारून,जाना बाजार, शेरपुरपारा,बीकापुर,कोछा बाजार,बल्लीपुर,निधियावा बाजार,रामपुर भगन सहित कई प्राइवेट दुकानदार पर किसानों को पुराने रेट पर खाद दी गई।
    राम नगर के एक किसान को रविवार को 45 किलो ग्राम की यूरिया खाद 266 के बजाय 310 रुपये में चौरे बाजार स्थित प्राइवेट दुकान से खरीद कर लाये।
      एक किसान ने बताया कि उन्हें शक्तिमान की नीम कोडेड यूरिया सल्फर के साथ 390 में दिया गया। जिसमें 310 रुपये खाद के व 80 रुपये सल्फर के लिए गए।
   👉 वही जब प्राइवेट दुकानदारों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नए स्टाक आने पर नए दर से खाद बेंची जाएगी।
    कुछ समितियों पर यूरिया 50 से 100 बोरी थी, जो किसानों को दो सौ पैंसठ से 270 तक दी गयी । अब स्टाक खत्म हो जाने से किसान निजी दूकानों से लेने को मजबूर है।
    थरियाकला के किसान सुरेश मौर्य जब निजी दूकान पर यूरिया लेने गये तो 360 रुपया दाम सुनकर वापस आ गए । बैतीकला के विजय कुमार मंहगे दाम के चलते अब तीन दिन बाद ही समिति से कम दाम की खाद खरीदेंगे।

जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTNलाइव न्यूज़

No comments