अज्ञात हमलावरों के खिलफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
HTN Live
परिवार वालों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया
घायल अभी बोलने की स्थिति में नहीं
आलमबाग पुलिस छानबीन में जुटी
लखनऊ, 22 जनवरी।
आलमबाग इलाके में रेलवे ठेकेदार दिलीप यादव पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है। परिवार वालों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। वहीं ट्रामा सेंटर में भर्ती दिलीप अभी बोलने की स्थिति में नहीं है।
आलमबाग के भीमनगर इलाके में रेलवे ठेकेदार 38 वर्षीय दीलिप यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की देर रात वो चारबाग रेलवे स्टेशन से अपनी बाइक से घर की तरफ जा रहे थे। आलमबाग बस स्टैंड के पास पुष्पा बजाज शोरूम के करीब अज्ञात हमलावरों ने घात लगा कर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। दीलिप को पीठ पर तीन गोलियां लगीं थी। उसको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इस मामले में दिलीप के बड़े भाई प्रदीप ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करायी है। परिवार वालों ने अब तक किसी पर कोई शक नहीं जताया है। इंस्पेक्टर आलमबाग का कहना है कि घायल दिलीप की हालत अब खतरे से बाहर है और वह ट्रामा सेंटर में भर्ती है। मंगलवार को वह खुद दिलीप से मिलने के लिए गये थे पर दिलीप बोलने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने बताया कि एक दो दिन में दिलीप से बातचीत कर हमलावरों के बारे में पता किया जायेगा। अभी तक इस बात की आशंका है कि दिलीप पर हमला ठेकेदारी के विवाद में किया गया है।


No comments