किशोर ने मामा के घर की आत्महत्या सरोजनीनगर इलाके की है घटना
HTN Live
लखनऊ, 22 जनवरी।
सरोजनीनगर इलाके में अपने मामा के घर रखकर मजदूरी करने वाले एक किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। किशोर ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है।
उन्नाव जनपद निवासी 17 वर्षीय विशाल सरोजनीनगर के नटकुर इलाके में अपने मामा शिव कुमार के घर रहता था। विशाल पेश से मजदूर था। शिव कुमार का कहना है कि मंगलवार की सुबह वह विशाल जगाने के लिए उसके कमरे पहुंचा तो देखा कि विशाल का शव छत में लगे बांस में दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। शिवकुमार ने फौरन इस बात की सूचना सरोजनीनगर और विशाल के परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंची सरोजनीनगर पुलिस ने छानबीन के बाद विशाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विशाल ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है।

No comments