Breaking News

राजधानी में हुए सड़क हादसों में चार की मौत सरोजनीनगर और गोसाईंगंज थाना क्षेत्र की घटनाएं

HTN Live


लखनऊ, सं।
अमौसी एयरपोर्ट के सामने हुए एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं गोसाईगंज थाना क्षेत्र के शहीदपथ पर एक बाइक सवार युवक को डंफर ने कुचल दिया जो जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ कानपुर हाइवे पर एक क्रेन से तेज रफ्तार ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें क्रेन में सवार ड्राइवर संजय कुमार (35) व देवेंद्र कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास ही एक अन्य हादसे में सीतापुर के महमूदाबाद के सर्वेश कुमार की मौत हो गई। मृतक संजय महाराजगंज, देवरिया का रहने वाला है, जबकि देवेंद्र बाराबंकी का निवासी है। बताया जा रहा है कि कानपुर से लखनऊ की तरफ  आ रही क्रेन ने अचानक ब्रेक ली, जिससे पीछे आ रहा तेज रफ्तार ट्रक क्रेन से जा भिड़ा। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे की खबर जब मृतकों के परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके अलावा गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के दऊदामऊ निवासी अनुज यादव (22) एक निजी कंस्ट्रक्शन कम्पनी में जेसीबी चालक था। सोमवार की सुबह वह अपने गांव से काम पर जा रहा था। रास्ते में अहिमामऊ स्थित शहीद पथ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं डंपर चालक नो स्टॉपिंग जोन में ही गाड़ी खड़ी कर के भाग गया। जिसे हटवाने में पुलिस को घण्टों मशक्कत करनी पड़ी। मृतक अनुज के बड़े भाई अनूप ने डंपर चालक और मालिक के खिलाफ  तहरीर दी है।

No comments