Breaking News

पुलिस लाइन्स भिनगा श्रावस्ती में हुआ दीक्षान्त परेड का आयोजन

HTN Live



     दिनांक 24 जनवरी 2019 को रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड आयोजित किया गया। जिसमें प्रशिक्षण  कर रहे 183  रिक्रूट आरक्षियों द्वारा परेड ग्राउंड पर  शानदार प्रदर्शन किया गया।
      मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री आशीष श्रीवास्तव द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा सुसज्जित परेड का निरीक्षण कर शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण के दौरान अभूतपूर्व प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
       तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा उन्होंने कहा कि आप पूरी ईमानदारी और लगन से इस देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए कार्य करे ।

            इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री पीराम, क्षेत्राधिकारी  नगर डॉ0 जंग बहादुर यादव,  प्रतिसार निरीक्षक श्री अंबिका राम , आरटीसी प्रभारी श्री रामस्वार्थ शुक्ला तथा जनपद के समस्त थानों के थाना प्रभारी एवं रिक्रूट आरक्षी के परिजन उपस्थित रहे।


जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTN  लाइव न्यूज़

No comments