यमुना की निर्मलता व अविरलता के लिए वृन्दावन में 5 नालों की टैपिंग की जाएगी
HTN Live
यमुना के शुद्धीकरण के लिए मथुरा में केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी जी द्वारा कुल 497.88 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में 'नमामि गंगे' परियोजना के तहत मथुरा के मसानी में 30 MLD का क्षमता का STP, ट्रान्स यमुना में 20 MLD क्षमता का TTRO प्लांट और 1 सीवेज पम्पिंग स्टेशन बनाया जाएगा। यमुना में सीधे गिरने वाले 20 नालों की टैपिंग के साथ-साथ 8 पुराने पम्पिंग स्टेशन और 3 पुराने STP का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा।
यमुना की निर्मलता व अविरलता के लिए वृन्दावन में 5 नालों की टैपिंग की जाएगी। साथ में 4 MLD क्षमता के मौजूदा STP और 4 पुराने सीवेज पम्पिंग स्टेशन का जीर्णोद्धार किया जाएगा। 4 MLD के STP के सीवेज को मांट रोड (वृन्दावन) के 8 MLD के STP तक ले जाने के लिए 2.9 किमी० लंबी राइजिंग लाइन भी बनाई जाएगी।
यमुना के जल को मथुरा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री से निकलने वाले रसायनों से मुक्त करने के लिए वर्तमान CETP प्रोजेक्ट को अपग्रेड किया जाएगा। श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की 'स्वच्छ घाट-स्वच्छ मथुरा' योजना के तहत मथुरा के 27 घाटों की स्वच्छता पर 3.60 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

No comments