Breaking News

औद्योगिक क्षेत्र में बैटरी की फैक्ट्री के ज्वलनशील पदार्थ में लगी आग, दो झुलसे

HTN Live




अयोध्या
========औद्योगिक क्षेत्र स्थित ओम बैटरी की फैक्ट्री में(आज)गुरुवार की दोपहर आग लग गई। आग लगने के पहले जोरदार धमाका होने की वजह से फैक्ट्री के कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। आग फैक्ट्री के ज्वलनशील पदार्थ में लगी है।
    बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। जिसकी चिंगारी की वजह से आग लगी है। हालांकि सूचना मिलने के बाद पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी है।
     इस हादसे में फैक्ट्री के दो मजदूरों के झुलसने की जानकारी भी मिली है। बचाव कार्य जारी है।

No comments