Breaking News

बाँकेगंज के चौकी इंचार्ज ने की पत्रकार के पिता के साथ अभद्रता

HTN Live


एक बार फिर बाँकेगंज के चौकी इंचार्ज सुर्खियों में

हाल ही मे बाँकेगंज के चौकी इंचार्ज हरिदास चौरसिया ने एक पत्रकार के द्वारा एक मामले से संबंधित पूछताछ करने पर की थी अभद्रता। अभी मामला शांत भी नहीं हुआ था कि फिर से चौकी इंचार्ज हरिदास चौरसिया ने अपने व्यक्तित्व को परिचय देते हुए पीड़ित की शिकायत करने पर उसकी समस्या का समाधान ना करके बल्कि उससे ही अभद्रता पूर्वक बात करते हुए कहा *मैंने रात मे ड्यूटी किया हू दूसरा पक्ष अभी मिला नहीं है  मैं तब आऊंगा जब दूसरा पक्ष मिलेगा*

मामला *जनपद लखीमपुर खीरी के तहसील गोला गोकर्ण नाथ के ब्लॉक बाँकेगंज* का है जहां पर पत्रकार के पिता रामभरोसे लाल गौतम पुत्र स्वर्गीय चेतई ने दिनांक  28 जनवरी 2019 समय लगभग 4:30 बजे अपनी एक समस्या से संबंधित एक आवेदन पत्र बांकेगंज चौकी इंचार्ज को लिखित रूप से दी थी जिसके परिपेक्ष में चौकी इंचार्ज  जी ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था किंतु जब चौकी इंचार्ज की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पीड़ित ने दोबारा दिनॉक 29 जनवरी काे फाेन करके जब महोदय से बात करनी चाहि तो महोदय ने गर्म मिजाज में आकर उल्टा पीड़ित से अभद्रता पूर्वक बात करने लगे
 पीड़ित ने अपने आवेदन में पड़ोसी नीरज पुत्र प्यारेलाल के खिलाफ आवेदन में गंदगी जैसे मल मूत्र को पीड़ित के घर के आंगन में फैलाने का आरोप लगाया था पीड़ित को जब पुलिस के द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पीड़ित ने जब फोन करके महोदय को एक बार मौका मुआयना करने के लिए कहा तो चौकी इंचार्ज का कहना है कि क्या मैं गंदगी उठाकर साफ करूंगा और  मेरे पास सिपाही नहीं है दूसरा पक्ष जब मिलेगा तब मौका मुआयना करने आऊंगा

 देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय आदित्यनाथ योगी जहां एक तरफ भारत के हर पिछड़े गांव को आगे बढ़ाने में भरसक प्रयास में लगे हुए हैं वह साफ सफाई को लेकर बड़ी-बड़ी  योजनाएं लाते हैं किंतु यदि बांकेगंज जैसे चौकी इंचार्ज जब तक तैनात रहेंगे शायद ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का सपना पूरा होगा छोटी सी समस्या को संज्ञान में लेकर दोनों पक्ष को बुलाकर जहां समस्या का समाधान बहुत जल्दी किया जा सकता है वहां महोदय सिपाही की कमी व दूसरा पक्ष ना मिलने का बहाना बता कर किसी बड़ी घटना घटित होने का इंतजार कर रहे हैं  अब देखना यह है कि कब तक याेगी जी के  सख्त राज में भी ऐसे दबंग पुलिस की मनमानी चलती रहेगी

No comments