मध्यप्रदेश में अब #आरएसएस के #स्वयंसेवक की बेरहमी से हत्या?
HTN Live
तेरा वैभव अमर रहे मां हम रहे न रहे दिन चार
रतलाम। मध्यप्रदेश में भाजपा पदाधिकारियों की हत्या के बाद अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व मंडल कार्यवाह की हत्या हत्या हो गई। उनका शव एक खेत में पड़ा हुआ मिला है। उनकी हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की खबर मिलते ही विधायक दिलीप मकवाना भी अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
मध्यप्रदेश में भाजपा से जुड़े चार लोगों की हत्या हो चुकी है। अभी मंदसौर में भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बुधवार को आरएसएस से जुड़े हिम्मत पाटीदार की हत्या हो गई। पाटीदार शिवपुर मंडल के कार्यवाह रह चुके हैं। उनका चचेरा भाई संजय पाटीदार वर्तमान में आरएसएस का जिला घोष प्रमुख है।
गला रेता और जला दिया चेहरा
रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम कमेड़ में बुधवार सुबह हिम्मत पाटीदार (36) का शव खेत में मिला है। युवक की गला रेतकर हत्या की गई और बाद में चेहरा भी जला दिया गया। हिम्मत मंगलवार रात को खेत पर पानी पिलाने गया था। घटनास्थल से पुलिस को एक टार्च मिली है।

No comments