Breaking News

सैनिकों की तरह ही डॉक्टर हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं : महापौर*

HTN Live


आज दिनांक 28/01/2019 को एससी त्रिवेदी मेमोरियल मदर एंड चाइल्ड ट्रस्ट हॉस्पिटल का 10 वां स्थापना दिवस का उद्घाटन लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि
जब भी कोई व्यक्ति अपने सपनो के आशियाना की तलाश करता है तो सबसे पहले वह अपने घर के पास एक अस्पताल, नर्सिंग होम या डॉक्टर का क्लिनिक हो ऐसी उसकी प्राथमिकता होती है। इसका कारण यह है कि घर के पास में चिकित्सा संबंधी सहायता.., उसे सुरक्षा की भावना प्रदान करती है।

महापौर ने आगे कहा कि जिस प्रकार *सैनिक देश की रक्षा करते हैं उसी प्रकार डॉक्टर हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं ।* डॉक्टरों का जीवन सेवा और साधना का होता है, कई बार ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर को कई-कई घंटे काम करना पड़ता है।


*इस अवसर पर महापौर ने उपस्थित सभी लोगो के फ़ोन में स्वच्छता ऐप डाउनलोड करवा कर फीडबैक भी दिलवाया।*
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया के साथ विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती सविता भट्ट, डॉक्टर संदीप कुमार ,डाक्टर अमित शुक्ला, डॉ एस के शुक्ला एवं स्वाति श्रीवास्तव सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

No comments