Breaking News

युवती को बेहोश कर फैजाबाद से लखनऊ लाया गया सरोजनीनगर इलाके में की जोर जबदस्ती की कोशिश

HTN Live


पुलिस को फोन करने पर आरोपी युवक युवती को छोड़कर भागा
फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर मिला था आरोपी युवक

पीडि़ता ने सरोजनीनगर थाने में दर्ज करायी एफआईआर
लखनऊ, 22 जनवरी। 
फैजाबाद के रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकडऩे पहुंची एक युवती को नशीला पदार्थ सुंघा कर एक व्यक्ति सरोजनीनगर के नादरगंज इलाके ले आया। इसके बाद आरोपी ने युवती से जोर जबरदस्ती की कोशिश की। युवती ने आबरू बचाने के लिए शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकला। किसी तरह उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस उसको थाने ले गयी और अब युवती ने इस मामले में सरोजनीनगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। 
फैजाबाद जनपद की रहने वाली एक युवती की शादी अलीगढ़ जनपद में हुई है। युवती का कहना है कि 19 जनवरी की रात वह फैजाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची और प्लेटफार्म नम्बर पांच पर ट्रेन पकडऩे के लिए जा रही थी कि रास्ते में एक युवक उसको मिल गया। युवक ने अपना नाम अम्बेडकरनगर जनपद निवासी अमित बताया। युवती का आरोप है कि अमित ने उसको कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया और युवती को लेकर सरोजनीनगर के नादरगंज बद्रीनगर नहर ले आया। युवती का कहना है कि अमित ने उसके साथ जोर जबदस्ती करने की कोशिश की तो उसने विरोध करते हुए शोर मचाया और मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। पुलिस को फोन करने के बाद आरोपी युवक युवती को अकेला छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को थाने लेकर गयी। इसके बाद इस मामले में युवती ने आरोपी अमित के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी।

No comments