Breaking News

लैङ्क्षगग खरीदने गयी युवती से दुकानदार ने की छेडख़ानी विरोध करने पर मुफ्त में लैङ्क्षगग देने का दिया लालच

HTN Live

शोर मचाते हुए किसी तरह बचायी असमत
युवती ने पिता ने चौक कोतवाली में दर्ज करायी रिपोर्ट
लखनऊ, 22 जनवरी। 
चौक के नक्खास इलाके में लैङ्क्षगंग खरीदने गयी एक युवती से दुकानदार ने न सिर्फ छेडख़ानी की बल्कि विरोध करने पर युवती का हाथ पकड़ लिया। युवती और उसके साथ मौजूद सहेली ने मदद के लिए शोर मचाया तो लोग जमा हो गये। इसके बाद युवती सहेली संग घर लौट आयी। शहर से बाहर गये पिता जब वापस लौटे तो युवती ने पिता को सारी बात बतायी। अब इस मामले में युवती के पिता ने दुकानदार के खिलाफ चौक कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी है। 
सआदतगंज इलाके में रहने वाली एक युवती 16 जनवरी को अपने एक सहेली संग चौक नक्खास मार्केट लैगिंग खरीदने के लिए गयी थी। युवती और उसकी सहेली अतीक उर्फ मुन्ना नाम के एक दुकानदार के पास पहुंचीं और लैङ्क्षगग दिखाने की बात कही। दुकानदार ने लैङ्क्षगंग दिखते हुए युवती के साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। युवती ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने युवती को मुफ्त में लैङ्क्षगग देने की लालच देते हुए खामोश रहने के लिए कहा। दुकानदार की इस हरकत पर युवती व उसके साथ मौजूद सहेली भड़क उठीं और शोर मचा दिया। इस पर लोग वहां जमा हो गये। अकेले होने की वजह से युवती अपने सहेली संग किसी तरह वापस घर लौट आयी। उस वक्त युवती के पिता शहर से बाहर गये हुए थे। सोमवार को जब युवती के पिता वापस घर लौटे तो युवती ने अपने साथ हुई सारी बात पिता को बतायी। बेटी की बात सुनने के बाद पिता शिकायत लेकर चौक पुलिस के पास पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौक पुलिस ने दुकानदार अतीक के खिलाफ छेडख़ानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।   

No comments