Breaking News

मत का सही उपयोग करना हमार महत्वपूर्ण अधिकार: जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी

HTN Live


राष्ट्रीय मतदाता दिवस को उत्सव की तरह मनाया गया

गाजियाबाद। ए0वी0ई0एस0 आई0टी0 कालेज लाल कुआ गाजियाबाद में जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अपना सम्बोधन दे रही थी। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिलाधिकारी का पौधा देकर स्वागत व सम्मान किया गया जिलाधिकारी ने एशियन गेम के पूर्व भारतीय कप्तान जफर इकबाल का शॉल उडाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। खिलाडी सन्तोष कुमार को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गायक शंकर साहनी व मिस इण्डिया स्वाती राजपुत ने गीतो के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्रओं को मतदान के प्रति पे्ररित किया। कार्यक्रम में नये मतदाताओं को कुमारी पायल चैधरी मुरादनगर, करिश्मा, कार्तिकेय सारस्वत को जिलाधिकारी ने एपीक कार्ड प्रदान किये। वृद्व मतदाता शान्ति देवी पत्नी रामलाल व वीरपाल सिंह का शॉल उढाकर सम्मानित किया तथा दिव्यांग मतदाता सोनिया व रमेश कुमार का भी शॉल उढाकर सम्मान किया। जिलाधिकारी ने स्कूली छात्र-छात्रओं व अतिथियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी, के रूप में मनाया जाता है। उन्होने सभी बच्चों व उपस्थित जनों को आवाहन करते हुये कहा कि मतदान हमारा महत्वपूर्ण अधिकार हेै। इसके प्रयोग से कोई वंचित न रहे, वोटर लिस्ट कैम्पेन चल रहा है इसमें 1500 नये मतदाता जुडे है। विगत निर्वाचन 56 प्रतिशत को बढाना है जिसके लिए अपने मत का प्रयोग सोच समझकर करना है। मंच के माध्यम से जिलाधिकारी ने आवाहन किया कि आगामी लोक सभा निर्वाचन में बढचढ कर मत का प्रयोग करे।
कार्यक्रम के अवसर पर सर्वोत्तम कार्य करने वाले बी0एल0ओ0 निधि, रिकीं गुप्ता, राजकुमार, विशाल भारद्वाज, रिकीं त्यागी, महेन्द्र सिंह, दुष्यन्त, संगीता शर्मा, रितेश को, निधि जैन, लतारानी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय मतदान दिवस पर मंत्र मुग्ध कर देने वाले मतदान के लिए पे्ररित करने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूल व कालेज के छात्र-छात्रओं द्वारा प्रस्तुत किये गये। डी0पी0एस0जी0 स्कूल, विद्या भारती स्कूल, एच0आर0आई0टी0 स्कूल व रैडिकोन स्कूल के बच्चों के सुन्दर प्रस्तुतिकरण पर जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। स्वीप के कार्यक्रमों का आयोजन कराने वाले स्कूलों के प्रधानाचार्य व प्रबन्धको को भी सम्मानित किया गया। जिसमें ए0वी0ई0एस0 के कालेज ए0के0जी0 इन्जिनयरिगं कालेज इन्द्र प्रसथ इन्जीनियरिग कालेज एच0आर0आई0टी0 गु्रप, आर0डी0 इन्जीनियरिग कालेज, जी0जी0 आई0सी0 विजय नगर, सेठ मुकुन्दलाल, इन्टर कालेज, के0एल0 इन्टर कालेज, चौधरी चरण सिंह इन्टर कालेज पतला, लोनी इन्टर कालेज, किसान राष्ट्रीय इन्टर कालेज चिरौडी, तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जितेन्द्र कुमार शर्मा सर्वोत्कृष्ट कार्याे के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन द्वारा सभी आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सभी प्रशासनिक अधिकारी व स्कूल कालेज के छात्र-छात्रायें व वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित जनों को मतदान करने हेतु शपथ दिलायी गयी। मंच का संचालन पूनम शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संयोजन हेतु चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा ललित जैसवाल को जिलाधिकारी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTNलाइव न्यूज़

No comments