Breaking News

शक्तिशाली भारत के निर्माण में अपने नागरिक धर्म का पालन करे ---------प्रमोद द्विवेदी

HTN Live

     आज 23 जनवरी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती है ।हम सबको उनकी जयंती के अवसर पर उनसे विशेष रूप से प्रेरणा लेनी चाहिये ।क्योंकि नेताजी ने देश को आजाद कराने के लिये स्वम से संसाधन बिहीन होते हुए भी लेकिन युद्ध और आंदोलन के लिये सब कुछ जुटाया सैनिक भी तैयार किये तो जन सामान्य के बीच संगठन भी बनाया और यही नही उन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ पूरे विश्व स्तर पर मोर्चा खोलकर ब्रिटिश हुकूमत को न केवल भारत से बल्कि पूरी दुनिया से उखाड़ फेंका। पर नेताजी को हमारी सरकारों ने वह सम्मान नही दिया जो उन्हें मिलना चाहिये था जानते है  क्यो? क्योकि  कुछ तथाकथित नेतृत्वकर्ताओ को सुभाष बाबू अखरते थे ,मेरा आरोप है जिनकी अंग्रेजो से अंदरूनी साठ गांठ थी क्योकि सुभाष बाबू के तेजस्वी नेतृत्व के आगे ये उंगली कटाकर शहीद होने और एकाद किन्ही आंदोलनों में गिरफ्तारी देकर क्रांतिकारी होने का दम्भ भरने वाले कही नही टिकते थे।अतः आइये आप हम सब भारतवासी अपने इस वास्तविक आजादी के नायक को नमन करे और उनके सपनों का भारत बनाने के लिये संकल्प ले  यह बात समाजसेवी प्रमोद द्विवेदी जी‌ नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्म दिवस पर  आयोजित समारोह में कही और  कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस पत्रकार एसोसिएशन को  भी चाहिए कि क्रांतिकारियों के सपनो का  भारत बनाने के लिये विभिन्न उन मुद्दों पर जन जागरण का अभियान चला रहा है जो इस देश की तरक्की व देशवासियो के लिये हितकर है।उसमें आप सभी लोग यथोचित सहयोग व समर्थन देकर  शक्तिशाली भारत के निर्माण में अपने नागरिक धर्म का पालन करे।नेताजी ने कहा था तुम हमे खून दो हम तुम्हे आजादी देगे।


इस मौके पर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस पत्रकर  एसोसिएशन के चेयरमैन  नवल किशोर त्रिपाठी ने  उनको नमन करते हुए आप सबसे कहना चाहता है।आप  हमे सहयोग दो - हम आपको एक समरस समाज देगे, एक ऐसे भारत के निर्माण के लिये कार्य करेंगे जहा लोगो को शिक्षा,चिकित्सा,रोजगार व आवास का मौलिक अधिकार हो ।आइये बढ़ाये एक कदम सशक्त संगठन सशक्त समाज व सशक्त राष्ट्र राष्ट्र के निर्माण के लिए।नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अमर रहे।
 अमर शहीद नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी के जयंती के शुभ अवसर पर श्री नवल किशोर त्रिपाठी चेयरमैन  नेता जी सुभाष चन्द्र बोस पत्रकर  एसोसिएशन द्वारा  कार्यक्रम में  कई समाजसेवी  को सम्मानित किया गया जिसमें विवेक पांडेय हिन्दूस्तान, मो0 फुरकान,बहन इंदु सुभाष, ममता,सुमन शुक्ला, पंकज द्विवेद्वी नव भारत टाइम्स,शम्भु शरण वर्मा, व
जय प्रकाश द्विवेदी को   सम्मानित  किया गया  यह सम्मान उन्होने  टीम हमराह ए्क्स  एन सी सी कैडेटों सेवा संस्थान को समर्पित करते कहा कि हमारी टीम में गुरुजी अजीत सिंह बागी  जी  बड़े भाई अमित श्रीवास्तव जी बड़े भाई  अश्वनी दिवेदी जी भाई मोहम्मद इजहार जी राजू पांडे गुरू जी भाई गोविंद जी के प्रयास से  समाज  में किये गये कार्यो के लिए सम्मान प्राप्त हुआ ।

 इसी कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी ठाकुर प्रहलाद सिंह को आदि गांगा  गोमती नदी के प्रर्यावरण जीवन को बचाने के लिए सुभाष रत्न  से सम्मानित किया गया


No comments