Breaking News

आंबेडकर सामुदायिक केंद्र बारात घर में करीब दो दर्जन से अधिक छुट्टा मवेशियों को हांका लगा कर मंगलवार की रात ग्रामीणों द्वारा बंद कर दिए

HTN Live


बीकापुर।
 विकासखंड क्षेत्र के सहजपुर मठिया गांव में स्थित सार्वजनिक डॉ आंबेडकर सामुदायिक केंद्र बारात घर में करीब दो दर्जन से अधिक छुट्टा मवेशियों को हांका लगा कर मंगलवार की रात ग्रामीणों द्वारा बंद कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रधान प्रतिनिधि अवधेश कुमार द्वारा रात में ही सूचना उपजिला अधिकारी और कोतवाली पुलिस को दी गई । लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह भी पशुओं को ले जाकर सामुदायिक भवन में बंद किया गया। प्रधान पति अवधेश कुमार ने बताया कि  रात में सूचना देने के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी फोन से सामुदायिक भवन में बंद किए गए छुट्टा पशुओं के बारे में बीकापुर कोतवाल और उपजिलाधिकारी को दी गई और पशुओं की व्यवस्था करने की मांग की गई । उपजिलाधिकारी बृजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पशुओं को गौशाला पहुंचाने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTNलाइव न्यूज़

No comments