मतदाता स्वस्थ मन से करें मतदान करने- अधिवक्ता प्रवीण सिंह
HTN Live
सोहावल,अयोध्या। मजबूत लोकतान्त्रिक व्यवस्था में जनमत सर्वोपरि होता है, मतदाता का निर्णय पंचपरमेश्वर के निर्णय के समान सर्वहितकारी होना चाहिए| सर्वव्यापी एवं सर्वहितकारी लोकमत के लिये मतदाता के निष्पक्ष एवं परिष्कृत निर्णायक क्षमता की आवश्यकता होती है यह बातें सोहावल हनुमान मन्दिर के महन्त श्री अवधनारायण दास जी ने कही| उन्होंने यहाँ सोहावल तहसील के अन्तर्गत मतदाता परिष्कार एवं जागरूकता अभियान की योजना बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया| इस बैठक में सोहावल एवं मसौधा ब्लाक के विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रमों की योजना बनाई गयी| सिद्धार्थ यादव को मसौधा ब्लाक एवं मनीष तिवारी “बंटी” को सोहावल ब्लाक हेतु इस अभियान का प्रमुख दायित्व सौंपा गया|
सोसायटी फॉर एजूकेशन वेलफेयर एंड अवेयरनेस (सेवा) के कोषाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण सिंह ने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत अयोध्या जनपद में बृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता का अभियान चलाकर समाज में स्वस्थ नेतृत्व विकसित करने का कार्य हम करेंगे। सभी तहसीलों में टोली बनाकर बैठकें की जा रही हैं। गणतंत्र दिवस के बाद 15 दिनों के अंदर ब्लाक एवं न्यायपंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान का सञ्चालन किया जायेगा।
इस अवसर पर एकात्म मानव दर्शन अनुसन्धान एवं विकास प्रतिष्ठान के प्रदेश सहसंयोजक एवं भाजपा अवध क्षेत्र के ट्रस्ट समन्वयक ई. रवि तिवारी ने कहा कि एक मजबूत राष्ट्र की कल्पना का आधार प्रत्येक स्तर पर समृद्ध एवं सक्षम समाज ही है, लोकतान्त्रिक प्रणाली में शासन व्यवस्था देश के मतदाता के विचारों का दर्पण होता है, हम अपनी विकास की दिशा एवं दशा स्वयं अपने चिन्तन के आधार पर तय करते हैं| “जागरूक मतदाता ही स्वस्थ लोकतंत्र का जनक होता है|” मत, पंथ, भाषा, संप्रदाय, लिंग इत्यादि भेदों से ऊपर उठकर स्वस्थ चिन्तन के आधार पर बिना किसी स्वार्थ एवं भय के निष्पक्ष मतदान से ही मजबूत लोकतन्त्र दिशाबोधक होता है|
इस अवसर पर समाजसेवी एवं अभियान के सोहावल तहसील के प्रभारी आलोक मिश्र ने कहा कि देश को मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था देने के लिये निष्पक्ष विश्लेषण के आधार पर मतदाता जागरूकता की महती आवश्यकता है। व्यक्तिगत स्वार्थपरता एवं लोभ, लालच से ऊपर उठकर योग्य जनप्रतिनिधि का चयन करना राष्ट्रहित में अतिआवश्यक है|
उक्त बैठक में , देवई के प्रधान श्री मालेन्द्र तिवारी ने कहा कि बृहद स्तर पर गाँव-गाँव जागरूकता अभियान की आवश्यकता है। मतदाता का मत स्पष्ट एवं निष्पक्ष होने पर ही विकास की धारा अंतिम छोर तक पहुँच सकती है।
बैठक में संघ के जिला सेवा प्रमुख पुष्कर तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा सोहावल के मण्डल अध्यक्ष अनूप पाण्डेय, संतोष गुप्ता, पवन वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments