Breaking News

राज्य स्तरीय कबडडी प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

HTN Live

लखनऊ। खेल विभाग के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वाराउत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम व चौक स्टेडियम में मंगलवार से शुरु हुआ। प्रतियोगिता में लखनऊ के महिला व पुरुष खिलाडिय़ों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल निदेशक आरपी सिंह ने खिलाडिय़ों से परिचय लेकर किया। 
सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन चौक स्टेडियम में किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के 18 मण्डलों की टीमें प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में रोमांचक खेल देखने को मिला। महिला वर्ग में सहारनपुर बनाम मुरादाबाद के मध्य खेला गया मैच जिसमें सहारनपुर मण्डल 44-15 से विजयी रहा।
दूसरा मैच वाराणसी बनाम प्रयागराज के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल 32-16 से विजयी रहा। तीसरा मुकाबला लखनऊ बनाम कानपुर के मध्य खेला गया जिसमें कानपुर मण्डल 18-5 से विजयी रहा।
चौथा मुकाबला मेरठ बनाम आजमगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें मेरठ मण्डल 18-2 से विजयी रहा। पांचवा मुकाबला वाराणसी बनाम मिर्जापुर के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल 36-10 से विजयी रहा। छटवां मुकाला लखनऊ बनाम बरेली के मध्य खेला गया जिसमें लखनऊ मण्डल 22-4 से विजयी रहा।
सातवां मुकाबला मेरठ बनाम गोरखपुर के मध्य खेला गया जिसमें मेरठ मण्डल 32-8 से विजयी रहा। आठवां मुकाबला सहारनपुर बनाम चित्रकूटधाम बांदा के मध्य खेला गया जिसमें सहारनपुर मण्डल 17-5 से विजयी रहा।
नवां मुकाबला लखनऊ बनाम फैजाबाद के मध्य खेला गया जिसमें लखनऊ मण्डल 29-13 से विजयी रहा।
दसवें व अंतिम मुकाबले में वाराणसी बनाम झॉसी के मध्य मैच खेला गया। जिसमें वाराणसी मण्डल 18-4 से विजयी रहा।
वहीं पुरुष मुकाबलों में 
सहारनपुर मण्डल ने आगरा मण्डल को 30-6 से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में मेरठ मण्डल ने गोरखपुर को 44-8 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में मुरादाबाद ने अलीगढ़ को 33-13 से हराया। चौथे मुकाबले में वाराणसी ने लखनऊ को 40-30 से शिकस्त दी। पांचवें मुकाबले में मिर्जापुर ने देवीपाटन को 26-9 से हराया।
छटवें मैच में सहारनपुर मण्डल ने फैजाबाद को 30-5 से हराया। सातवें मैच में मेरठ मण्डल ने झांसी को 31-7 से करारी शिकस्त दी। आठवें मैच में मुरादाबाद मण्डल ने बांदा को 29-9 से हराया। नवें मैच में वाराणसी मण्डल ने बस्ती को 27-12 हराया। दसवें मैच में कानपुर मण्डल ने बरेली को 22-17 से हराया। 11वें मैच में सहारनपुर मण्डल ने अलीगढ़ को 27-10 से हराया। 12वें मैच में मेरठ मण्डल ने इलाहाबाद को 28-12 से हराया। 13वें मैच में मुरादाबाद मण्डल ने कानपुर को 30-17 से हराया। 14वें मैच में वाराणसी मण्डल ने मिर्जापुर को 22-21 से कड़ संघर्ष में हराया। 

No comments