Breaking News

जहां एकओर कांग्रेस सरकार किसानों को कर्जमाफी देकर राहत की बात कर रही है। वहीं दूसरी ओर किसान धान को बेचने के लिए पसीना बहा रहे हैं

HTN Live

लोरमी. जहां एक ओर सरकार किसानों को कर्जमाफी देकर राहत की बात कर रही है। वहीं दूसरी ओर किसान धान को बेचने के लिए पसीना बहा रहे हैं। वहीं टोकन कटने के 10 दिनों के बाद तौल हो रहा है तो दूसरी ओर तौल के लिए हमाल किसानों से ज्यादा पैसों की मांग करते हैं, नहीं देने पर धान की तौलाई नहीं करते है और नशे की हालत में रहते हंै। वहीं किसानों के धान तौल के 10 दिनों से ज्यादा दिनों के बाद भी उनके बैंक खाते में पैसा नहीं आता है, जिससे उन्हें बैंकों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। गौरतलब है कांग्रेस की सरकार आने के बाद मण्डी में किसानों की धान की आवक बढ़ गयी। आवक बढ़ते ही पहली समस्या बारदाने को लेकर सामने आयी। उसके बाद टोकन को लेकर समस्या आ रही है। बारदाने नहीं होने के कारण टोकन कटने के बाद भी आवक नहीं लिया जा रहा था। किसानों ने बताया कि धान मण्डी में लाने पर आधे मण्डी से तो आधे बारदाने से किसानों को देना पड़ रहा है। लोरमी के किसान पंडित राजेश दुबे ने बताया कि मण्डी में धान बेचने के लिए टोकन कटवाया गया। टोकन कटने के लगभग 10 दिन बाद धान की तौल किया गिया, जिसमें हमाल लोगों के द्वारा किसानों के साथ दुव्र्यवहार किया जा रहा है। किसान राजेश दुबे ने बताया कि तौल के लिए प्रति कट्टी हिसाब से 5 रुपए की मांग किया जा रहा था। जब उनसे राशि ज्यादा होने की बात कही गई तो वे अभद्रता कर रहे थे। इतना ही नहीं किसानों ने बताया कि हमाल मण्डी में नशे की हालत में रहते है और तौल करते हैं। तौल में भी गड़बड़ी रहता है। तौल करते हुए जिस तरफ धान रखा जाता है, उधर ज्यादा झुका देते है, जिससे लगभग 1 से 2 किलो गड़बड़ी की आशंका रहती है। किसानों को मजबूरी में तौल के लिए ज्यादा पैसा देना पड़ता है। पैसा नहीं देने पर धान नहीं तौला जाता है, इससे किसानों को समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इतना ही नहीं मण्डी में धान व बारदाने रखे होने के बावजूद हमाल खुलेआम धूम्रपान करते है, जिसके कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। वहीं किसानों के धान किसी तरह से तौल हो जाता है। फिर बैंक के चक्कर काटना पड़ता है। एक हफ्ते में पैसा खाते में आने को रहता है, लेकिन 15 दिन बाद भी खाते में पैसा नहीं आता है, जिसके कारण किसानों को काफी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है।

जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTNलाइव न्यूज़

No comments