Breaking News

कर्मचारी शिक्षक अधिकारीयों का एक ही मिशन पुरानी पेंशन

HTN Live

   आज गांधी पार्क गोण्डा से ऊर्जास्वित जोश से परिपूर्ण मसाल जुलूस का हुजूम इंकलाब करता हुआ अपने सत्याग्रह के साथ जब आगे बढ़ा तो शहर की गति स्थिर हो गयी । एक 'आवाज' पुरानी पेन्सन से पूरा गोण्डा गुंजायमान हो गया। मसाल के उजाले से अब हमारे पथ का अंधकार विनष्ट होता प्रतीत हो रहा है।
 कर्मचारी, शिक्षक साथियों ! हमें आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि पेन्सन बहाली हेतु आपका उन्मुक्त घोष जिलाधिकारी आवास से होकर मुख्यमंत्री आवास होते हुए प्रधानमंत्री आवास तक अवश्य पहुंचेगा। अब वो दिन दूर नही जब सरकार की बुद्धि- शुद्धि होगी और हम सब लोग पुरानी पेन्सन से आच्छादित होंगे।
   *मित्रों संगठन के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा बनाये रखिये और  आन्दोलन के आगामी चरण के लिये सजग रहिये। आपकी उपस्थिति के लिये आप सबका बहुत बहुत आभार एवं साधुवाद!*

*एक नयी शमां अँधेरे में जलाए रखिए*..
*सुबह होने को है माहौल बनाए रखिए*..

    

No comments