Breaking News

विभिन कम्पनियों की नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ मौके से 11, 237 बोरी नकली खाद के साथ 5 लोग गिरफ्तार।

HTN Live

लखनऊ
ठाकुरगंज निवासी अरविंद पुस्तक भंडार का मालिक अरविंद गुप्ता चला रहा था नकली खाद बनाने की फैक्ट्री।

सरगना अरविंद गुप्ता सहित दो साथी दलजीत सिंह और गिरिराज अग्रवाल अभी फरार।

ठाकुरगंज थाने से महज चंद दूरी पर अरविंद पुस्तक भंडार के पीछे नकली खाद का सरगना ने बनाया हुआ था अपना गोदाम।

ऐशबाग और आलमनगर में संचालित हो रही थी नकली खाद की अवैध फैक्ट्री।

गुरुप्रीत, मो वसीम, जगजीत सिंह, राकेश और कृपा शंकर गिरफ्तार को गिरफ्तार कर यूपी एसटीएफ ने किया खुलासा।

मिट्टी, मौरंग, कंकड़, जिप्सम को गेरू व अन्य रंग में रंगकर तैयार की जाती थी नकली खाद।

खेतो के लिए हानिकारक इस नकली खाद की गिरोह करता था किसानों के बीच सप्लाई।

No comments