Breaking News

भारतीय विद्या भवन पब्लिक स्कूल का वार्षिक स्पोर्ट्स दिवस मनाया गया



भारतीय विद्या भवन पब्लिक स्कूल का वार्षिक स्पोर्ट्स दिवस 4 दिसम्बर 2018 को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री एस.वी.एम. त्रिपाठी ने मां सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के 76 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।


विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य के साथ साथ योग किया तथा पिरामिड बनाया।


इसके साथ साथ छात्र-छात्राओं ने डम्बल ड्रिल, डांडिया व साड़ी ड्रिल से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अन्त में छात्र-छात्राओं ने B.V.B. बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।



इसकी जानकारी श्रीमती मालती त्यागी, डायरेक्टर,               भारतीय विद्या भवन पब्लिक स्कूल, गोमतीनगर, लखनऊ ने  दिया। 

No comments