Breaking News

शूट आउट मुकाबले में प्रयागराज ने बस्ती मण्डल को 4-2 से हराया बरेली, वाराणसी और गोरखपुर ने भी दर्ज की जीत





पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगित
लखनऊ। मंगलवार को गोमतीनगर के मोहम्मद शाहिद सिन्थेटिक हाकी स्टेडियम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती के अवसर पर राज्य स्तरीय सीनियर महिला हाकी प्रतियोगिता में प्रयागराज और बस्ती के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने खेल के दोनों हाफ में आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने 2-2 गोल दागे। मुकाबला शूट आउट तक पहुंचा।




 एक बार दोनों ओर से खिलाडिय़ों ने जीत के लिए फिर से कमर कसी। शूट आउट मुकाबले में प्रयागराज के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 4-2 गोल से जीत कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। वहीं प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में बरेली, वाराणसी और गोरखपुर ने भी उम्दा जीत हासिल करते हुए अगले चरण में प्रवेश कर लिया।



प्रतियोगिता का पहला मैच बस्ती बनाम प्रयागराज के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों ही टीमें ने 2-2 गोल की बराबरी पर रहीं। मैच का निर्णय शूटआउट के आधार पर किया गया जिसमें प्रयागराज मण्डल ने बस्ती मण्डल को 4-2 से पराजित किया।



प्रतियोगिता का दूसरा मैच बरेली बनाम चित्रकूटधाम बांदा के मध्य खेला गया जिसमें बरेली मण्डल ने एकतरफा मुकाबले में चित्रकूटधाम बांदा को 8-0 से पराजित किया। जिसमें बरेली की ओर से रोनक ने तीन, समरीन ने दो, शिवानी ने एक, कोमल ने एक एवं अमिता ने एक फील्डगोल कर अपनी टीम को 8-0 की एकतरफ  जीत दिलायी।


प्रतियोगिता का तीसरा मैच अलीगढ़ बनाम वाराणसी के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल ने अलीगढ़ मण्डल को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से पराजित किया। वाराणसी की टीम की ओर से दीपांजली यादव ने चार, प्रीति ने दो, सिंधु ने एक, समीक्षा ने एक एवं कलपना राय ने एक गोल कर अपनी टीम को विजय दिलायी।
प्रतियोगिता का चौथा मैच गोरखपुर बनाम फैजाबाद मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें गोरखपुर मण्डल में फैजाबाद मण्डल को 9-0 से पराजित कर दिया। गोरखपुर की टीम की ओर से तन्जीम, काजल, प्रिया और ंजना ने 2-2 गोल दागे। वहीं मुस्कान द्वितीय ने एक गोल कर अपनी टीम को विजय दिला दी। 

No comments