Breaking News

हमे बच्चों को प्रारम्भ से ही संस्कारित करते रहना चाहिये :-------महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया












आज दिनांक 4/12/2018 को गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के ऑडिटोरियम में गोमती नगर विशेष खंड स्थित शेमरॉक प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव का पहला वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसका उद्घाटन महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने स्कूल प्रशासन को अपने पहली वर्षगांठ पर बधाई दी।


इस अवसर पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर नाटक का मंचन कर तालियाँ बटोरी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर अवध प्रांत संघ के संचालक प्रभु नारायण जी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्ले स्कूल के तीन साल से छह साल की आयु के बीच के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

बच्चों ने 'पर्यावरण संरक्षण पर ड्रॉमा प्रस्तुत किया। वहीं 'सेल्फी ले ले रे, 'कुकडुक्कू, 'पीकाबू, 'चीप प्रिल गानों पर प्रस्तुति की। इसके अलावा नन्हे-मुन्ने बच्चों ने इंडो-वेस्टर्न परिधानों में रैंप वॉक कर सबका दिल जीत लिया। वहीं बच्चों ने 'छोटा बच्चा जानके हमको आंख दिखाना ना गाने पर सामुहिक गायन प्रस्तुत किया।

नृत्य और गायन का निर्देशन संस्था की संचालक और प्रधानाचार्या शैफाली सिंह ने किया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भटिया ने कहा कि बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियां देखकर आपको भी बच्चा बनने का मन करने लगता है । महापौर ने कहा कि कच्ची मिट्टी को जिस आकार में ढालोगे वह उसी आकार का रूप लेगी, इसलिय संस्कारो का महत्व है कि हमे बच्चों को प्रारम्भ से ही संस्कारित करते रहना चाहिये ।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रान्त मा० संघचालक श्री प्रभु नारायण जी, सेवानिवृत्त न्यायधीन डीएन श्रीवास्तव,  भाजपा नेता शैलेन्द्र वर्मा, प्रधानाचर्या  शैफाली सिंह  भी मौजूद रहे।

No comments