लगी टिकट के लिए लाइन
लखनऊ महोत्सव में सोमवार को दोपहर से ही हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन शुरु हो गया था। शाम होते होते टिकट काउंटर पर एक किमी तक लम्बी लाइन गयी। इंट्री के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दर्शकों के लिए बनाये गये तीन गेटों पर छह टिकट काउंटर पर लम्बी लाइन व भीड़ को बढ़ता देख महोत्सव अधिकारियों व पुलिस ने अस्थाई रूप से रास्ता बनाकर महोत्सव में इंट्री करवा कर भीड़ को काबू किया। महोत्सव में परिसर में प्रवेश करने के लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
लगा भीषण जाम
लखनऊ महोत्सव में सोमवार को सैकड़ों कारों और बाइक से आने वाले लोगों के कारण आशियाना, बंगला बाजार, सेक्टर एल, बिजली पासी किला के चारों तरफ दोपहर तीन बजे से जो जाम की स्थिति उत्पन्न हुयी, वो देर रात तक बनी रही। महोत्सव में आये हजारों लोगों के आने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह धराशाई हो गयी। जाम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बंगला बाजार चौराहे से महोत्सव स्थल की करीब एक किमी की दूरी तय करने में लोगों को करीब एक से डेढ़ घंटे तक का समय लगा। ट्रैफिक पुलिस के लाख दावे के बावजूद महोत्सव उमड़ी भीड़ को घंटो तक जाम से जूझना पड़ा।
No comments