जानकीपुरम द्वितीय वार्ड में पदयात्रा निकाली
लखनऊ, 5 दिसम्बर। महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उत्तर विधानसभा विधायक डा. नीरज बोरा के नेतृत्व में पांचवें दिन बुधवार को जानकीपुरम द्वितीय वार्ड में पदयात्रा निकाली गयी। जिसमें केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे व प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह भी शामिल हुये।
विधायक डा. नीरज बोरा व विधायक पंकज सिंह ने जानकीपुरम द्वितीय वार्ड के छुईयापुरवा चैराहा से सेक्टर एच, एमडीएम स्कूल के पास से सेक्टर जी एवं आसपास के विभिन्न मोहल्लों में पैदल चलकर क्षेत्रवासियों को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रहीं महत्वाकांक्षी योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी दीं।
विधायक डा. बोरा ने उत्तर विधानसभा में कराये जा रहे विकास कार्यों की भी चर्चा की।
इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष राम शरण सिंह, श्री कृपा शंकर मिश्रा, पार्षद खुशबू राखी मिश्रा, आरएन सिंह, दीपक मिश्रा, सतीश यादव, अमित त्रिपाठी, संजय तिवारी एवं अभिषेक यादव सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।




No comments